गैस के बर्नर पर गिर गई है चाय, इन 2 आसान तरीकों से करें साफ, मिट जाएगा हर 1 दाग

Gas Stove Cleaning Tips: खाना बनाने के बाद सभी लोग चूल्हे की सफाई जरूर करते हैं, लेकिन इसकी डीप क्लीनिंग नहीं हो पाती, जिसकी वजह से बर्नर पर गंदगी और कालिख जम जाती है। कई बार चाय बनाते ही ध्यान ना रहे, तो वो गैस बर्नर पर ही गिर जाती है और उस पर जम जाती है। चाय का दाग साफ करना काफी मुश्किल होता है। अगर आपसे भी ये गलती हो गई है, तो आज हम आपको गैस चूल्हे पर जमें चाय के दाग को साफ करने के आसान ट्रिक्स बताएंगे। 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2024-12-12, 14:48 IST
Gas Stove Cleaning Tips

Gas Stove Cleaning Tips: खाना बनाने के लिए हर बार गैस चूल्हे का इस्तेमाल होता है। खाना बनाने के बाद सभी लोग चूल्हे की सफाई जरूर करते हैं, लेकिन इसकी डीप क्लीनिंग नहीं हो पाती, जिसकी वजह से बर्नर पर गंदगी और कालिख जम जाती है। ऐसे में चूल्हा वक्त से पहले ही पुराना और बेकार नजर आने लगता है। कई बार चाय बनाते ही ध्यान ना रहे, तो वो गैस बर्नर पर ही गिर जाती है और उस पर जम जाती है। इसकी वजह से गैस की फ्लेम खराब होने लगती है।

चाय का दाग साफ करना काफी मुश्किल होता है। अगर आपसे भी ये गलती हो गई है, तो आज हम आपको गैस चूल्हे पर जमें चाय के दाग को साफ करने के आसान ट्रिक्स बताएंगे। इससे आपके चूल्हे पर लगा एक-एक दाग आसानी से साफ हो जाएगा। आइए जानें गैस बर्नर से चाय के दाग कैसे हटाए?

डिशवाशिंग लिक्विड से करें साफ

Clean with dishwashing liquid

सामग्री

बर्नर साफ करने का तरीका

  • इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में विनेगर और नींबू का रस मिलाएं। इस घोल को तैयार करके रख लें।
  • अब बर्नर को खोलकर उस पर गरम पानी डालें। इसके बाद उस पर नींबू और विनेगर का तैयार घोल डालें। बाकी के घोल को पूरे गैस चूल्हे पर भी डाल सकते हैं।
  • 5 मिनट के बाद स्क्रबर और डिशवाशिंग लिक्विड की मदद से सभी चीजों क्लीन करें। गैस के हर हिस्से से चाय के जले हुए दाग और गंदगी अपने आप ही अलग होने लगेगी।

सेब का सिरका आएगा काम

apple cider vinegar will work

सामग्री

  • सेब का सिरका
  • बेकिंग सोडा
  • नमक

कैसे साफ करें बर्नर

  • चाय के जले हुए दाग को साफ करने के लिए सेब का सिरका भी काफी असरदार माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा, नमक और पानी को मिलाकर गैस बर्नर पर लगाएं।
  • 10 मिनट बाद इस पर सेब का सिरका डालें। अब इसे स्क्रबर की मदद से रगड़ें। इस ट्रिक की मदद से चाय के जिद्दी दाग भी आसानी से निकल जाएंगे।
  • सेब का सिरका जिद्दी गंदगी को ढीला कर देता है। इस ट्रिक की मदद से आपको बहुत ज्यादा मेहनत किए बिना सफाई करने में मदद मिलेगी।

यह भी देखें- किचन टिप्स: सिर्फ 2 मिनट में गैस बर्नर को साफ करने के आसान टिप्‍स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP