अंग्रेजी भाषा की कहावत है एक सेब एक दिन डॉक्टर को दूर रखता है। इसका अर्थ है कि जो इंसान स्वस्थ भोजन का सेवन करता है उसे बार-बार डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में डॉक्टर भी रोज एक एप्पल खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि सेब फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होता है। जो हमें कई तरह के रोगों से दूर रखता है साथ ही इम्यून सिस्टम को भी सही रहता है। हम सभी जानते हैं बाजार में कई तरह के सेब मिलते हैं और सेब की कीमत भी बहुत ज्यादा होती है। बहुत से लोगों को सेब की खरीदारी करते समय नहीं पता चलता है, कि कौन सा सेब मीठा है और कौन सा सेब ताजा है। अगर आपको भी सही और मीठा सेब का अंदाजा लगाना नहीं आता है, तो ये लेख आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सेब खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इस टिप्स की मदद से आप हमेशा मीठा और ताजा सेब खरीदेंगी। जब भी आप सेब खरीदें तो सेब की धारियों पर ध्यान दें। लाल रंग की धारियों वाला सेब मीठा और स्वादिष्ट होता है। अगर सेब पर हल्का पीलापन है तो यह सेब ज्यादा मीठा होगा लेकिन इसमें रस नहीं होगा।
सेब के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सेब को हमेशा छूकर देखना चाहिए। किसी भी फल को छूकर पता किया जा सकता है कि यह फल सही है या नहीं। सेब के ऊपर हल्के दाग होते हैं जो आसानी से नहीं दिखते हैं। ऐसे में सेब को छूकर अच्छे से देखें अगर आपको हल्का सा दाग दिखता है को तो उसे नहीं खरीदें। इसके अलावा सेब को दबाकर देखें अगर सेब नर्म लगता है तो इसका मतलब सेब का रस खत्म हो रहा है।
सेब एक फल है जो सालभर मार्केट में आसानी से मिल जाता है। ऐसे में ताजा और मीठा सेब का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मीठा सेब लेने के लिए आप हमेशा रेगुलर सेलर से खरीदें। क्योंकि अगर फल में कोई भी खराबी होती है जो वह आसानी से बदल सकते हैं। इसके अलावा आप अपने रेगुलर सेलर से ऑर्गेनिक सेब ले सकते हैं। यह सेब स्वाद में इतने अच्छे नहीं होते है लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। (सेब खाने के फायदे)
इसे जरूर पढ़ेंःनहीं खाना चाहिए रात में सेब, जान लें कारण
इसे जरूर पढ़ेंःBeauty Tips: रोजाना '1 सेब' खाएंगी या लगाएंगी तो ब्यूटीशियन को भूल जाएंगी
गर्मियों के मौसम में फल जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में सेब को लंबे समय तक स्टोर करना बहुत जरूरी होता है। सेब को ताजा और फ्रेश रखने के लिए ठंडे तापमान की जरूरत होती है। इसके लिए आप सेब को फ्रिज में स्टोर करें। सेब को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए नमी की काफी जरूरत पड़ती है। इसलिए सेब को कॉटन के गीले कपड़े में लपेटें। इससे आपके सेब ताजा रहेंगे। (गर्मियों में किस तरह से खाएं फल)
अब जब भी आप मार्केट सेब खरीदने जाएं तो इन टिप्स का जरूर ध्यान दें। इससे आप ताजा और मीठा एप्पल खरीद पाएंगी। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।