फ्रीजर में कितने दिनों तक और कैसे स्टोर करने चाहिए फूड आइटम्स

Kitchen tips and tricks: यदि आप भी अपने फ्रीजर में खाने-पीने की चीजों को स्टोर करती हैं तो आपको इन्हें स्टोर करने के तरीके और अवधि के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इस विषय पर विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।  
food preservation

आज के मॉडर्न युग में आपको हर घर में फ्रिज मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल हम चीजों को स्टोर करने और खराब होने से बचाने के लिए करते हैं। इसके अलावा फ्रिज में गर्मियों के लिए ठंडा पानी और बर्फ भी सुविधा मिलती हैं। वहीं आज के समय में मार्केट में आपको प्रिजर्वेटिव चीजें खूब देखने को मिल जाएंगी। इनको उच्च तापमान पर स्टोर करके सड़ने से बचाया जाता है। हालांकि इन फूड आइटम्स का ज्यादा इस्तेमाल हमारी सेहत के लिए भी हानिकारक होता है। ऐसे में हमें कम से कम इनका सेवन करना चाहिए।

वहीं आज घरों में भी हम कई सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थों को खराब होने से बचाने और लंबे वक्त तक स्टोर करने के लिए उन्हें फ्रीजर में रख देते हैं। ऐसे में वह चीज खराब होने से तो बच जाती हैं, लेकिन उसके स्वाद और पोषक-तत्वों में बदलाव आ जाता है। इसमें सब्जियों से लेकर फल, डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस और पके हुए भोजन जैसी चीजें शामिल हैं। आज हम आपको बाजार में भी कई तरह के रेडी टू ईट प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं। जिसमें फ्राई करने की चीजों से लेकर मांस और पराठे, नूडल्स आदि सब शामिल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमें किस फूड आइटम को कैसे और कितने दिनों तक स्टोर करना चाहिए। अन्यथा यह हमारी सेहत को खराब कर सकते हैं। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको फ्रीजर में कितने दिनों तक और कैसे फूड स्टोर करना चाहिए इसके तरीके बताने जा रहे हैं।

मटर कैसे स्टोर करें

peas store tips

अधिकतर लोग सर्दियों का मौसम जाने से पहले ही गर्मियों के लिए हरी छिलके वाली मटर को फ्रीजर में स्टोर करके रख लेते हैं। जिसको कुछ लोग साल भर तक खाते हैं, लेकिन यह तरीका गलत है कोई भी फ्रोजन वस्तु को तीन से चार महीने के अंदर खा लेना चाहिए। उसके बाद उसकी गुणवत्ता में गिरावट आ जाती है। साथ ही फ्रोजन मटर को हमेशा किसी प्लास्टिक के जिप लॉक बैग में स्टोर करना चाहिए।

टमाटर प्यूरी

अधिकतर लोग टमाटर सस्ते हो जाने पर उसकी प्यूरी को स्टोर करके फ्रीजर में रख लेते हैं। ऐसे में हमेशा किसी टिन के डिब्बे में इसे स्टोर करें। वहीं टमाटर प्यूरी को पांच या छह महीने से ज्यादा समय तक नहीं स्टोर करना चाहिए।

मांस कितने समय तक स्टोर करें

how to store fruits on freezer

मार्केट में और घरों में भी लोग फ्रोजन मीट का यूज करते हैं। ऐसे में आप चिकन और मटन को चार से पांच महीने और फिश और सीफूड दो से तीन महीने तक ही स्टोर किया जा सकता है। इसके आप जिप लॉक बैग में भी स्टोर करें।

सब्जियां कैसे स्टोर करें

how to store vegetables in freezer

कई लोग सर्दियों की सब्जियां गर्मियों के लिए और गर्मियों की सब्जियां सर्दियों में इस्तेमाल करने के लिए काटकर हल्का बोइल करने के बाद प्लास्टिक बैग में पैक करके फ्रीजर में रख देते हैं। ऐसे में आप इन सब्जियों का तीन से चार महीने के अंदर यूज कर लें। दरअसल, आप जितनी बार इन सब्जियों को फ्रीजर से बाहर निकालकर नार्मल करते हैं तो इनमें बैक्टीरिया पनपने के चांस उतने ज्यादा बढ़ जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Storage Tips: भूलकर भी फ्रीजर में नहीं रखने चाहिए ये फल और सब्जियां, भुगतने पड़ेंगे नुकसान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP