आजकल मार्केट में हर कलर के पास्ता उपलब्ध है जैसे व्हाइट, ऑरेंज या फिर ग्रीन। लेकिन उनमें मिलाया गया कलर हमारी सेहत के लिए अच्छा है या नहीं ये हम नहीं जानते। इसलिए आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप कलरफुल पास्ता बना सकती हैं।
पास्ता सभी को बहुत पसंद होता है और खासकर बच्चों को। यह कलरफुल पास्ता खाने के साथ साथ दिखने में बहुत सुंदर और आकर्षक लगता है। आइए जानते हैं की हम घर पर ही पास्ता को कलरफुल कैसे बना सकते हैं।
आज हम आपको बताने वाले हैं कि घर ही अपने पास्ता को गुलाबी रंग कैसे दें। आप चुकन्दर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह सबसे अच्छा तरीका है। 2 चुकंदर को मिक्सी में पीस लें और पेस्ट बना लें। जब आप पास्ता बनाएंगी तो उसमें चुकंदर का पेस्ट मिक्स कर दें। और इसे अच्छे से पका लें। देखिए कैसा पिंक रंग आ गया है आपके पास्ता में। आप इसी तरीके को मैक्रोनी बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-घर पर झटपट बनाएं दाल पास्ता, टेस्ट और हेल्थ दोनों में है बेस्ट
अलग अलग रंग के पास्ता बाजार में मिल जाते है। लेकिन घर पर ही कलरफुल पास्ता बनाना हमारी सेहत के लिए ज्यादा अच्छा है। अगर आप पास्ता को हर रंग देना चाहती हैं तो पालक का इस्तेमाल करें। पालक को अच्छे से साफ कर लें और मिक्सी में पीस लें।(वेजिटेबल पास्ता बनाने की रेसिपी)
जब आप पास्ता का मसाला बना रही हो तो उसमें पालक भी डाल दें और अच्छे से पक लें। देखिए कैसे घर पर ही आपने पास्ता को हर रंग दे दिया। आप चाहें तो किसी दूसरी हरी सब्जी से भी पास्ता के लिए ग्रीन पेस्ट बना सकती हैं।
पिंक और ग्रीन रंग का पास्ता कैसे बनाना है यह तो हमने बता दिया। अब आप जानिए की ऑरेंज पास्ता कैसे बनाया जाता है। आप पास्ता को ऑरेंज बनाने के लिए गाजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। गाजर को मिक्सी में पीस कर उसका पेस्ट बना लें और जब पास्ता बनाएं तो उसमें मसाले के साथ डाल दें। ऑरेंज पेस्ट के लिए आप टमाटर(कैसे छांटे सही टमाटर) का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
हम इसी तरह फूड से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- shutterstoce, freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।