herzindagi
kale dhabbe wale kele kyun khane chahiye main

क्या काले धब्बे वाले केले खाना चाहिए या नहीं? जानिए जवाब

आप हमेशा पीले और बिना दाग वाले केले खाती हैं तो यह आर्टिकल पढ़ लें। क्योंकि इसमें बताए जा रहे हैं केला खाने के फायदा। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-17, 12:26 IST

महिलाएं खाने में काफी हाइज़ीन बरतती हैं। अपनी इस वजह के कारण वे हमेशा साफ और बिना दाग वाली चीजें खाती हैं। लेकिन बिना दाग वाली चीजें खानी के उनकी ये आदतें फलों के मामले में सही नहीं निकलती है। जैसे की महिलाएं बिल्कुल रेड सेब खाती हैं। जबकि रेड सेब पॉलिश करने के बाद बनते हैँ। इसी तरह से महिलाएं केले खाने में असावधानी बरतती हैं। 

नहीं खाती हैं काले धब्बे वाले केले

महिलाएं काले धब्बे वाले केले खाना पसंद नहीं करती हैं। उन्हें लगता है कि ये केले खराब होते हैं इसलिए वे उन्हें अपने लिए अनहेल्दी मानती हैं। जबकि काले धब्बे वाले केले ही हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। 

ना फेंके 

ज्यादातर महिलाएं काले दाग-धब्बे वाले केलों को सड़ा समझकर फेंक देती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो रुक जाएं। पके केलों में सामान्य केलों की तुलना में पौष्टिक तत्व भी ज्यादा होते हैं। ऐसे केले नेचुरल तरीके से पके हुए होते हैं। जबकि धब्बे रहित केले कैमिकल से पकाए जाते हैं जिन्हें नहीं खाना चाहिए। इसलिए अगर फेंकना है तो बिना धब्बों वाले केलों को फेंके।  

kale dhabbe wale kele kyun khane chahiye inside

कैंसर से लड़ने की क्षमता 

काले धब्बों वाले केले में कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है। क्यूंकि ज्यादा पके केलों में ट्यूमर से लड़ने की ताकत होती है। ऐसे केलो का सेवन आपके शरीर को कैंसर से बचाये रखने का काम करता है। एक रिसर्च में पता चला है कि ऐसे केलों में कैंसर से लड़ने की ताकत और इम्‍यूनिटी बढ़ाने के गुण बढ़ जाते हैं। ऐसे केलों का सेवन करने से एंटीऑक्‍सीडेंट की मात्रा और वाइट ब्‍लड सेल्‍स बढ़ाने की क्षमता में भी इजाफा होता है।

पाचन क्रिया होती है दुरुस्त 

चित्तीदार केलों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और कब्ज की समस्या नहीं होती है। 

kale dhabbe wale kele kyun khane chahiye inside

करता है ब्लड प्रेशर कंट्रोल

केला पोटैशियम का सबसे बड़ा स्रोत होता है और इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है। लेकिन पॉलिश वाले केले में पोटैशियम की मात्रा कम होती है और सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इसलिए काले धब्बे वाले केले खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इतना ही नहीं रोजाना केले खाने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है।

अल्‍सर से भी मिलता है छुटकारा

केला मुलायम फल होता है जिसे पचाने में पेट को ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है। इस कारण यह अल्सर की बीमारी में लाभदायक होता है। क्योंकि अल्सर होने पर हर चीज के खाने की मनाही होती है।

 

वजन बढ़ाता है

जिन महिलाओं का वजन नहीं बढ़ रहा है उन्हें रोज सुबह दूध के साथ केला खाना चाहिए। केला खाने से कुछ ही दिनों में वजन बढ़ जाएगा। 

इन्हीं सब फायदों के लिए काले धब्बों वाले केलों का सेवन करें और हेल्दी रहें। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।