जब भी बच्चों के लिए कुछ बनाने की बात होती है तो उसे अधिक डिलिशियस बनाने के लिए अक्सर हम उसमें चीज़ डालते हैं। यह बेहद ही डिलिशियस फूड आइटम है, जिसके बारे में सोचकर ही मुंह में पानी आ जाता है। बर्गर, पिज्जा से लेकर परांठा बनाने के दौरान हम उसमें चीज़ का इस्तेमाल करते हैं। आपने भी चीज़ का सेवन कई बार किया होगा। लेकिन क्या आप इसके बारे में सबकुछ जानती हैं? शायद नहीं। अगर कोई आपसे चीज़ के बारे में पूछे तो शायद आप यही कहेंगी कि यह एक डेयरी प्रॉडक्ट है। लेकिन इससे अधिक लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती।ं तो चलिए आज हम आपको चीज़ से जुड़े कुछ मजेदार फन फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में आपको शायद ना पता हो। यकीन मानिए, इन फन फैक्ट्स को जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगी-
चीज़ को आज बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई बहुत चाव से खाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह लिखित भाषा के आने से पहले ही अस्तित्व में आ गया था। पोलैंड में पाए जाने वाले प्राचीन चीज़ स्ट्रेनर्स के अनुसार, यह कम से कम 7,500 साल पहले का है। करीबन 4,000 साल पहले मिस्र की कब्रों में पाए जाने वाले म्यूरल्स चीज़ और चीज़ मेकिंग की कला को दर्शाते हैं।
सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन सोने से 30 मिनट पहले चीज़ का सेवन करने से अच्छी नींद मिलती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। दरअसल, साल 2005 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार चीज़ में ट्रिप्टोफैन नामक एक एमिनो एसिड पाया जाता है, जो तनाव को कम करने और नींद को प्रेरित करने में मदद करता है। वहीं, एक पुराने मिथक के अनुसार, आपको सोने से पहले पनीर नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे आपको बुरे सपने आएंगे। हालांकि, इस मिथक पर विश्वास करने के पीछे के कारण के बारे में अब तक कोई नहीं जानता।
इसे भी पढ़ें :फूलों से बनाएं स्वादिष्ट सब्जी, ट्राई करें ये 3 यूनिक रेसिपीज
अगर आपसे कोई चीज़ की वैरायटी के बारे में पूछता है तो आपको शायद इसकी तीन-चार वैरायटी के बारे में ही पता हो। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि पूरे विश्व में चीज़ की लगभग 2,000 वैरायटीज हैं। तो फिर देर किस बात की, बस अलग-अलग टाइप के चीज़ का सेवन करके अपने टेस्ट बड को शांत करें।
इसे भी पढ़ें :कुकिंग के बाद किचन क्लीनिंग में नहीं होगी मेहनत बर्बाद, अगर अपनाएंगी यह टिप्स
आपको शायद यह बात जानकर भी हैरानी हो कि महारानी विक्टोरिया (1819-1901) को शादी में उपहारस्वरूप चीज़ मिला था। इतना ही नहीं, यह चेडर चीज़ का एक विशाल व्हील था, जिसका वजन 1,000 पाउंड से अधिक था।
अब तक का सबसे बड़ा और सबसे भारी चीज़ का वजन 57,518 पाउंड था और यह 32 फीट लंबा था। यह चेडर था, और एक कनाडाई चीज़ मेकर के यहां से आया था जिसने इसे बनाने के लिए 540,000 पाउंड दूध का उपयोग किया था। अब आप भी यकीनन इसे एक बार तो चखना ही चाहेंगी।
इंटरनेशनल डेयरी फूड्स एसोसिएशन के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे लोकप्रिय चीज़ रेसिपी का पुरस्कार मैकरोनी और पनीर को जाता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार सबसे बड़ी मैकरोनी और चीज़ का वजन 2469 पाउंड था और इसे न्यू ऑरलियन्स के फुल्टन स्क्वायर में कैबोट क्रीमीरी कोऑपरेटिव द्वारा बनाया गया था।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit : freepik images
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।