herzindagi
benefits of cheese health main

National Cheese Day 2020: चीज़ खाने से आपको मिलेंगे ये 7 फायदे, थोड़ी मात्रा में रोजाना खाएं

आज नेशनल चीज़ डे के मौके पर हम आपको चीज़ के ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे, जो शायद आप पहले नहीं जानती होंगी। 
Editorial
Updated:- 2020-06-04, 10:04 IST

चीज़ को देखकर बच्‍चों के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन एक मां अपने बच्‍चों को इसे खाने से अक्‍सर रोकती है, क्‍योंकि चीज़ को हाई कैलोरी और फैटी फूड के रूप में देखा जाता है, जिसमें बहुत ज्‍यादा पोषक तत्‍व नहीं होते है। जी हां पुरानी सोच के अनुसार, चीज अनहेल्‍दी होता है, क्योंकि इसमें सेचुरेटेड फैट बहुत अधिक मात्रा में होता है। अगर हम आपसे कहें कि चीज़ हेल्‍दी होता है तो आप हमारी बात पर विश्‍वास नहीं करेंगी। लेकिन यह सच है। माना कि इसमे थोड़ी मात्रा में फैट होता है, लेकिन कुछ चीज़ में हेल्‍दी फैट होता है और साथ ही यह प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन के, और कैल्शियम का समृद्ध स्रोत है। इसे सीमित मात्रा में खाने से आपकी हेल्‍थ को बहुत सारे फायदे मिल सकते हैं। आइए आज नेशनल चीज़ डे के मौके पर चीज़ के फायदों के बारे में ही विस्‍तार से जानें।

इसे जरूर पढ़ें: घर पर सिर्फ 15 मिनट में बनाएं चीज़ मैकरोनी, जानिए आसान रेसिपी

हड्डियों की सेहत के लिए अच्‍छा

cheese for bone health inside

चीज़ में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह बुजुर्गों, बच्चों, प्रेग्‍नेंट और ब्रेस्‍टफीडिंग कराने वाली महिलाओं में बोन हेल्‍थ को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर में कैल्शियम की कमी, लो बोन डेंसिटी और ऑस्टियोपोरोसिस के लिए जिम्मेदार कारक हैं। चीज़ में विटामिन डी और कैल्शियम दोनों होते हैं और यह हड्डियों की हेल्‍थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा चीज़ में पाया जाने वाला विटामिन-बी हड्डियों की हेल्‍थ को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।

इम्‍यूनिटी बढ़ता है

चीज़ इम्‍यूनिटी बढ़ाने केे लिए लिया जा सकता है। जी हां चीज़ में मौजूद गुड बैक्‍टीरिया आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, जो आपके शरीर की इन्‍फेक्‍शन से लड़ने की क्षमता में सुधार करता है। इससे आप बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकती हैं।

दांतों के लिए अच्‍छा

cheese for oral health inside

हेल्‍दी दांतों के लिए कैल्शियम और फॉस्फोरस दोनों जरूरी होते हैं। चीज़ में यह दोनों चीजें भरपूर मात्रा में होती है, इसलिए यह दांतों की हेल्‍थ के लिए बहुत अच्‍छा माना जाता है। यह दांतों का टूटना कम करने में मदद करता है। साथ ही चीज़ खाने से मुंह का पीएच लेवल बढ़ता है, जिससे आपकी ओरल हेल्‍थ अच्‍छी रहती है।

वजन बैलेंस करने में मददगार

अगर आप दुबली-पतली हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहती हैं तो अपनी डाइट में चीज़ को शामिल करें। कुछ तरह के चीज़ में नेचुरल फैट होता है जो वजन को मैनेज में आपकी हेल्‍प करता है। इसके अलावा चीज़ में फैट, कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य विटामिन और मिनरल होते हैं, जो मसल्‍स और हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: बटर या चीज़? दोनों में से कौन है बेस्ट?

प्रेग्‍नेंसी के दौरान मददगार

cheese for pregnant lady inside

चीज़ में मौजूद कैल्शियम प्रेग्‍नेंट महिलाओं के लिए बहुत अच्छा होता है। यह लेबर के दौरान संकुचन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है। लैक्टेशन के दौरान महिलाओं में पोषक तत्व की कमी होने लगती है और सबसे ज्‍यादा कमी कैल्शियम की पाई जाती है। चीज़ खाने से इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। भ्रूण के विकास के लिए सभी आवश्यक विटामिन और मिनरल पाने के लिए प्रेग्‍नेंट महिलाओं के लिए चीज़ एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

 

आवश्‍यक फैट कराता है उपलब्‍ध

चीज़ आवश्यक फैटी एसिड, जैसे कंजुगेटेड लिनोलिक एसिड (सीएलए) से भरपूर होता है। कोरिया यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए अध्ययनों के अनुसार, ''सीएलए में एंटी-कैंसर गुण होते हैं जो एथेरोस्क्लेरोसिस के विकास को रोकते, प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करते और लीन बॉडी मास में सुधार करते हुए शरीर के वजन को कम करते है।'' यूनिवर्सिटी ऑफ लिमरिक द्वारा किए गए एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि ''चीज़ जैसे डेयरी प्रोडक्‍ट में मौजूद आवश्यक फैट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो हार्ट हेल्‍थ को बढ़ावा देता है।'' कुछ विशिष्ट प्रकार के चीज़ में ओमेगा 3-फैटी एसिड भी होते हैं जो आपको हार्ट डिजीज से बचा सकते हैं।

 

ब्‍लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है

cheese for high blood pressure inside

सोडियम और कोलेस्ट्रॉल हाई ब्‍लड प्रेशर का कारण बन सकता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले लो सोडियम चीज़, ब्‍लड प्रेशर को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। साथ ही चीज़ में मौजूद विटामिन-बी भी हाई ब्‍लड प्रेशर को कम करने में उपयोगी है। बाजार पर उपलब्ध कई तरह के चीज़ में कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इसलिए, चीज़ का चयन करते समय सावधान रहें। कम सोडियम चीज़ को चुनें। पोटेशियम से भरपूर फूड्स का सेवन ब्‍लड प्रेशर को कम करके हाइपरटेंशन को कंट्रोल करता है।

अब तो आपको इस बात की जानकारी मिल गई है कि चीज़ हमारी हेल्‍थ के लिए बुरा नहीं अच्‍छा हो सकता है। लेकिन एक बात का ध्‍यान रहें कि इसका सेवन आपको सीमित मात्रा में ही करना होगा। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें। 

Image Credit: Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।