कुछ महिलाओं को फिश खाना बहुत पसंद होता है जिसके कारण वे बहुत अधिक फिश खा लेती हैं। जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो जाती है। ऐसे में महिलाएं मछली खाना ही छोड़ देती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो ये फिश डाइट प्लान फॉलो करें। इससे आप अपनी मनपसंद फिश भी खा सकेंगी और कोलेस्ट्रॉल भी नहीं बढ़ेगा।
अमूमन लोग वजन कम करने के लिए डाइट प्लान बनाते हैं। लेकिन आप फिश डाइट प्लान करिए। इससे आपको कई सारे फायदे होंगे।
फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो वजन कम करने में आसानी से मदद करता है। इसके अलावा रोज इसे खाने से शरीर के किसी हिस्से में हो रही सूजन को कम करने का काम करता है। लेकिन मछलियों में पोषक तत्व के साथ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाले तत्व भी होते हैं जो ज्यादा खाने पर शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देते हैं।
अगर आप रोज मछली खाना चाहती हैं और कोल्स्ट्रॉल को भी बढ़ाना चाहती हैं तो ये डाइट फॉलो करें।
रोज सुबह 2 छोटे चम्मच मेथी दाने खाएं। मेथी में लौह, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज़ एवं तांबे जैसे खनीज पदार्थ होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करते हैं। रोज रात को मेथी दाने भिगोकर रख दें और फिर अगली सुबह सेवन करें। इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या नहीं होगी।
अब नाश्ते में अपनी मनपसंद फिश खाइए। लेकिन ब्रेकफास्ट में मछली की सब्जी खाने की जरूरत नहीं है। फिश फ्राई खाइए। फिश को ऑलिव ऑयल में फ्राई करिए। ऑलिव ऑयल शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने नहीं देता है और इससे वजन भी नहीं बढ़ता है।
हेल्दी फिश फ्राई बनाने के लिए मछली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मसालों का चीरा लगाकर एक घंटे के लिए रख देँ। फिर ऑलिव ऑयल में करी पत्ता का तड़का लगाकर मछली फ्राई करेँ। इस सिंपल तरीके से फ्राई की गई मछली हेल्दी होती है और इससे ना वजन बढ़ता है और ना ही कोलेस्ट्रॉल।
मछली के साथ किसी तरह के डेयरी प्रोडक्ट का सेवन ना करें। चाय तक का भी सेवन ना करें।
लंच में चावल के साथ मछली की सब्जी खाएं। मछली की सब्जी हमेशा लोहे के कढ़ाई में ही पकाएं। अगर रोज-रोज मछली पकाने में मुसीबत लगती है और मछली खाने का भी शौक है तो सामान्य सब्जी को लोहे की कढ़ाई में पकाते वक्त मछली के टुकड़े डाल दें। इससे आपको प्रचूर मात्रा में आयरन मिल जाएगा और मछली भी पक जाएगी।
डिनर में हल्का-फुल्का भोजन करें। मछली ना खाएं। रात को खाई गई मछली पचती नहीं है और इससे अपच की समस्या हो जाती है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।