किचन काउंटर टॉप पर इन चीजों को बिल्कुल भी ना रखें, हो जाएंगे खराब

अगर आप किचन काउंटर टॉप पर बहुत ही आसानी से कुछ भी लाकर रख देते हैं, तो सावधान हो जाएं क्योंकि ऐसा करने से आपका महंगा-महंगा सामान खराब हो सकता है।
image

किचन में खाना पकाते वक्त हम काउंटरटॉप पर सामान रख देते हैं। ऐसा करना न सिर्फ काम को आसान बनाता है, बल्कि हमारा समय भी बचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सामग्रियों को काउंटर पर रखने से उसकी क्वालिटी, स्वाद और पोषक तत्वों पर भारी पड़ सकता है।

अगर आप ज्यादा देर रखते हैं, तो यह खराब भी हो सकती हैं। ऐसे में हमें दो काम करने की जरूरत होगी, पहला यह कि हम किचन के काउंटरटॉप पर जो भी सामान निकाल रहे हैं उसे इस्तेमाल करने के बाद हाथों-हाथ रख दें। दूसरा यह कि काउंटरटॉप पर उन सामग्रियों को रखें जो आसानी से खराब न होती हो।

हालांकि, इसके लिए आपको यह जानने की जरूरत होगी कि काउंटरटॉप पर किन चीजों को न रखा जाए। इससे सामान की न सिर्फ बचत होगी, बल्कि आपका पैसा बर्बाद होने से भी बचेगा। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं।

कच्चा गोश्त या मछली

Storing Tips: जल्दी खराब नहीं होगा मटन, जानें स्टोर करने के हैक्स | how to  store mutton after qurbani | HerZindagi

कच्चा गोश्त या मछली को काउंटरटॉप पर बिल्कुल भी स्टोर न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां बैक्टीरिया बहुत ही जल्दी विकसित होते हैं। अगर इन्हें ज्यादा देर तक काउंटरटॉप पर रखा जाता है, तो वो जल्दी ही खराब हो सकते हैं।

इसमें बैक्टीरिया पैदा करने वाला रोग लग सकता है जैसे सैल्मोनेला और ई-कोली आदि। इसलिए गोश्त या मछली को हमेशा ठंडी जगह पर या फ्रिज में स्टोर करके रखें

इसे जरूर पढ़ें-मानसून में गीला हो जाता है नमक, तो इन 10 तरीकों से सुखाएं

अंडे

अंडे एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जिसे लंबे समय तक कमरे के टेम्प्रेचर पर रखना सेफ नहीं। खासकर गर्मियों के मौसम में, ऐसा करने से अंडे जल्दी खराब हो सकते हैं और इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। अंडों को हमेशा फ्रिज में रखना चाहिए, ताकि वो लंबे समय तक ताजे रहें। अगर कहीं बाहर रख भी रहे हैं, तो ठंडे पानी के ऊपरे स्टोर करके रखें। इससे अंडे जल्दी खराब नहीं होंगे और अंदर से फ्रेश भी निकलेंगे।

मक्खन

बिना फ्रिज के भी स्टोर कर सकते हैं मक्खन, यह है सही तरीका | what is the  right way to store butter | HerZindagi

मक्खन को कुछ लोग काउंटरटॉप पर रखना पसंद करते हैं, ताकि यह नरम बना रहे और आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। हालांकि, गर्म मौसम में मक्खन काउंटरटॉप पर पिघल सकता है और इसका स्वाद और कठोरपन कम हो सकता है। इसलिए मक्खन को हमेशा फ्रिज में ही रखना चाहिए, ताकि यह लंबे समय तक फ्रेश बना रहे। अगर आप नरम मक्खन चाहते हैं, तो इसे फ्रिज से निकालकर कुछ देर पहले बाहर रखें।

ड्राई फ्रूट्स और नट्स

ड्राई फ्रूट्स और नट्स जैसे बादाम, अखरोट, और किशमिश को भी लंबे समय तक काउंटरटॉप पर नहीं रखना चाहिए। इनमें ऑयल्स होते हैं, जो गर्म तापमान में जल्दी खराब हो सकते हैं। इन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखकर ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करना चाहिए। अगर गर्मी का मौसम हो, तो इन्हें फ्रिज में भी रखा जा सकता है। बस आपको जार का ढक्कन बहुत ही ध्यान से लगाना होगा।

सॉस और केचअप

Easy Hacks: सॉस से करें घर की इन चीजों की सफाई | sauce hacks for home  cleaning | HerZindagi

सॉस, केचप और कंडिमेंट्स जैसी चीजें जिसे आमतौर पर फ्रिज में रखना चाहिए। मगर कई लोग इस्तेमाल करने के बाद किचन के काउंटरटॉप पर सजाना पसंद करते हैं। ऐसा करने से सॉस या केचअप में बदबू आ सकती है। इसलिए बेहतर है कि ज्यादा गर्म मौसम में इन्हें फ्रिज में स्टोर करके रखें। ऐसा करने से इनका शेल्फ लाइफ बढ़ जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें-किचन स्लैब को चुटकियों में किया जा सकता है साफ, ये टिप्स आएंगे बहुत काम

इन बातों का रखें ध्यान

kitchen ke countertop par kya store na karein

  • अगर आप काउंटरटॉप पर कुछ स्टोर भी कर रहे हैं, तो हमेशा एयरटाइट कंटेनर में ही रखें। इससे नमी, बैक्टीरिया, और कीटों से बचाव होता है।
  • लिक्विड वाली चीजों को फ्रिज में रखना सबसे अच्छा होता है। इससे इनका शेल्फ लाइफ बढ़ता है और ये ताजे बने रहते हैं।
  • जिन चीजों को फ्रिज में रखना मुश्किल है, उन्हें ठंडी और सूखी जगह पर रखें। इससे उनकी ताजगी और स्वाद बना रहता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP