पेठा नाम सुनते ही हमें ऐसा लगता है जैसे बस इसकी मिठास मुंह में घुल गई हो। ये एक ऐसी डिश है जिसे कई लोग पसंद करते हैं। पेठा आगरा में बहुत पसंद किया जाता है और ये फेमस भी है, लेकिन क्या कभी आपने सोचने की कोशिश की है कि ये बनता कैसे है? दरअसल, पेठा एक ऐसी सब्जी से बनता है जिसे खाना लोग ज्यादा पसंद नहीं करते हैं।
आज हम आपको पेठे के बारे में कुछ अनोखे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं जिन्हें सुनकर शायद आपको अच्छा लगेगा। पेठा एक ऐसी क्लासिक डिश है जिसे कई लोग पसंद करते हैं, लेकिन इसके बारे में अधिक बातें जानते ही नहीं हैं।
पेठा बनाने के लिए कद्दू का इस्तेमाल किया जाता है। जी हां, कद्दू जिसे कई लोग पसंद नहीं करते उससे पेठा बनता है, लेकिन ये पीला कद्दू नहीं बल्कि सफेद कद्दू होता है जिसे स्थानीय भाषा में कुम्हड़ा या फिर पेठा भी कहा जाता है। इसे चूने के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है और फिर निकल के आता है स्वादिष्ट पेठा। ये फ्लफी डेजर्ट कद्दू से बनती है ये सोचकर शायद आप भी चौंक गए होंगे।
इसे जरूर पढ़ें-क्या आप जानती हैं सफ़ेद कद्दू के सेहत से जुड़े ये फायदे
पेठा एक ऐसी चीज़ है जिसे कई लोग घर में बनाते ही नहीं है और इसके बारे में ज्यादा जानते नहीं है, लेकिन मैं आपको बता दूं कि इसे बनाना भी आसान है और इसका स्वाद मेंटेन करना भी। तो चलिए अभी आपको पेठे की रेसिपी बताते हैं-
इसे जरूर पढ़ें- आगरा घूमने के लिए ही नहीं खाने की इन 4 चीजों के लिए भी है फेमस
तो अब जब आप जान ही गए हैं कि पेठा कैसे बनता है तो इसे घर पर भी बनाकर ट्राई करें और अपना एक्सपीरियंस हमें बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images Credit: Goya journal, Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।