जब भी हम सब्जी बनाते हैं तो उसके स्वाद को बढ़ाने के लिए अक्सर अदरक-लहसुन के पेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोगों के घर में तो लहसुन के बिना सब्जी ही नहीं बनती है, क्योंकि उन्हें लहसुन की महक के बिना सब्जी अच्छी ही नहीं लगती है। वहीं, कुछ लोग लहसुन को रोस्ट करके इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। इसे किसी भी रूप में खाया जाए, इससे यकीनन खाने के स्वाद में काफी अंतर आता है। इतना ही नहीं, लहसुन का सेवन करना सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
अक्सर हम सभी मार्केट जाकर लहसुन ले आते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इसकी वैरायटी के बारे में सुना है। जी हां, भारत के बाहर ही नहीं, बल्कि भारत के अलग-अलग राज्यों में भी कई वैरायटी का लहसुन खाया जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको भारत में मिलने वाले अलग-अलग तरह के लहसुन के बारे में बता रहे हैं-
सफेद रंग का यह लहसुन भारत में बड़ी मात्रा में खाया जाता है। देश में सबसे अधिक खेती और खपत इसी लहसुन की होती है। इसका स्वाद तीखा होता है और यह अपनी तेज़ सुगंध के लिए जाना जाता है। इसमें कई कलियां होती हैं।
लहसुन के इस प्रकार का मुख्य रूप से महाराष्ट्र में स्थित लासलगांव में उत्पादन किया जाता है। लासलगांव लहसुन अपने बड़े बल्ब आकार और बेहतरीन स्वाद के लिए जाना जाता है। चूंकि इसकी शेल्फ लाइफ भी अपेक्षाकृत अधिक होती है, इसलिए इसे अक्सर दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ ब्लैक नहीं कई रंगों की होती है काली मिर्च, जानते हैं आप?
जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, हिमाचल लहसुन हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में उगाया जाता है। यह अपने बेहतरीन स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है। हिमाचल लहसुन के बल्ब आमतौर पर मीडियम साइज के होते हैं। इनकी स्किन अमूमन सफेद या मटमैली सफेद होती है।
कश्मीरी लहसुन की खेती कश्मीर घाटी में की जाती है। इनमें हल्का से मध्यम तीखापन होता है। अमूमन कश्मीरी डिश (कश्मीरी रेसिपीज) बनाते समय इसी लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। यह लहसुन अपने बेहतरीन स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है। कश्मीरी लहसुन के बल्ब आम तौर पर छोटे से मध्यम आकार के होते हैं। इस तरह के लहसुन की स्किन का रंग भी सफेद नहीं होता है।
भूटानी लहसुन को डज़ोंग लहसुन भी कहा जाता है। इसकी खेती सिफ भारत ही नहीं, बल्कि भूटान में भी की जाती है। इस तरह के लहसुन में थोड़े तीखेपन के साथ बेहद अच्छा स्वाद होता है। भूटानी लहसुन के बल्ब आम तौर पर मीडियम साइज के होते हैं और उनकी स्किन गुलाबी-सफेद होती है।
मद्रास लहसुन को तमिलनाडु लहसुन के नाम से भी जाना जाता है। इस तरह के लहसुन की खेती आमतौर पर तमिलनाडु में की जाती है। इस तरह के लहसुन (लहसुन छीलने के टिप्स) के छोटे से मीडियम साइज के बल्ब होते हैं और इनका स्वाद तीखा होता है।
इसे भी पढ़ें: भारत में मिलती है कई बेहतरीन तीखी मिर्च, खाकर उड़ जाएंगे आपके होश
पुंछ लहसुन को जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में उगाया जाता है। इसकी स्किन गहरे भूरे रंग की होती है। साथ ही, यह लहसुन तीखा होता है। इसका स्वाद व सुंगध इसे लहसुन से अन्य प्रकारों से अलग बनाता है। पुंछ लहसुन के बल्ब आम तौर पर छोटे से मध्यम आकार के होते हैं। यह मुख्य रूप से अपने औषधीय गुणों के लिए बेहद प्रसिद्ध है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।