भारतीय डिशेज में आपको एक से बढ़कर एक व्यंजन मिल जाते हैं। भारतीय मसाले पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। ऐसे में यही मसाले इंडियन खाने का स्वाद और रंगत दोगुना कर देती हैं। आपको देश के हर क्षेत्र में वहां का मशहूर खाना मिल जाएगा। उन्हीं में से एक डिश है बिरयानी जिसको भारतीय खाने की शान कहा जाता है। बिरयानी को देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न तरीकों से बनाया जाता है। ऐसे में हर जगह की बिरयानी का जायका, बनाने का तरीका, महक और रंगत में काफी फर्क होता है। आमतौर पर भारत में कई तरह की बिरयानी प्रसिद्ध हैं, लेकिन इनमें से हैदराबादी, मुरादाबादी, और लखनवी ये तीनों बिरयानी की फेमस किस्म हैं। आप में से बहुत लोगों ने इन बिरयानी का स्वाद भी चखा होगा, लेकिन क्या आप इन तीनों के बीच का अंतर जानते हैं। यदि नहीं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किस तरह हैदराबादी, मुरादाबादी, और लखनवी एक-दूसरे से अलग हैं।
हैदराबादी, मुरादाबादी, और लखनवीबिरयानी मेंअंतर
हैदराबादी बिरयानी
यह बिरयानी सिर्फ हैदराबाद ही नहीं बल्कि पूरे देश में पसंद की जाती है। इसको तीखे मसालों और खुशबूदार चावलों से तैयार किया जाता है। ऐसे में यह बिरयानी तीखा खाने वालों के लिए पहली पसंद है। इसको धीमी आंच पर पकाई जाती है, ताकि इसमें मिक्स की गई सभी चीजों का अरोमा आ जाए। यह बिरयानी को कच्चे मांस को दही और मसालों के साथ मेरिनेट करके बनाया जाता है। इसके बाद यह बिरयानी गरम मसाला, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, पुदीना, इलायची और खुशबूदार बनाने के केसर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इस बिरयानी की महक और इस माइल्ड फ्लेवर हर किसी का दिल जीत लेता है। इस बिरयानी को मिर्च या टमाटर के सालन के साथ परोसा जाता है।
ये भी पढ़ें:बिरयानी से एकदम अलग होता है पुलाव और तहरी...जानें क्या है तीनों में बड़ा अंतर
मुरादाबादी बिरयानी
अब बात कर लेते हैं उत्तर भारत की फेमस मुरादाबादी बिरयानी का। यह हैदराबादी बिरयानी से बेहद अलग होती है। इस बिरयानी का स्वाद हैदराबादी बिरयानी से थोड़ा कम तीखा होता है। इसमें डाले जाने वाले मीट को दो बार पकाया जाता है। पहले मांस को धीमी आंच में भूना जाता है और चावल के साथ कुक किया जाता है। इसको बनाते हुए लाल मिर्च के अलावा बाकि पीसे और खड़े मसालों का यूज किया जाता है। दालचीनी का उपयोग इस बिरयानी में ज्यादा होता है। इसको धनिया और पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व किया जाता है। मुरादाबादी बिरयानी बेहद कम घी और तेल में तैयार होती है। इसमें केसर का उपयोग नहीं होता है। इस बिरयानी को पुदीने की चटनी, रायता या नींबू के अचार के साथ परोसा जाता है।
लखनवी बिरयानी
नवाबों के शहर लखनऊ की लोकप्रिय बिरयानी लखनवी बिरयानी अपने रॉयल स्वाद के लिए पूरे देशभर में फेमस है। यह अवधि बिरयानी के नाम से भी फेमस है। इसमें मुगलई और नवाबी संस्कृति की अद्भुत झलक पेश होती है। लखनवी बिरयानी में भी मुरादाबादी बिरयानी की तरह कम मसाले प्रयोग होते हैं। इसको बनाते समय चावल और मीट दोनों को एक साथ मिलाकर धीमी आंच पर पकाया जाता है। लखनवी बिरयानी को बनाने में कश्मीरी लाल मिर्च, जायफल, जावित्री, इलायची, लौंग, दालचीनी, केसर और गुलाब जल जैसी चीजों का इस्तेमाल होता है। ऐसे में इसके अंदर बेहद मनमोहक और अनोखी खुशबू आती है। इसको मटन की खास ग्रेवी के साथ सर्व किया जाता है।
ये भी पढ़ें:नॉनवेज पसंद करने वाले भी शौक से खाएंगे कटहल दोन बिरयानी, नोट करें आसान रेसिपी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/meta ai
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों