हक्का नूडल्स और सिंगापुरी नूडल्स में क्या होता है अंतर, जानिए यहां

हक्का नूडल्स और सिंगापुरी नूडल्स हम सभी ने कई बार खाए हैं, लेकिन क्या आपको इन दोनों के बीच का अंतर पता है। 

difference between hakka noodles and singapuri noodles

नूडल्स खाना अधिकतर लोगों का अच्छा लगता है। खासतौर से, बच्चों के तो यह फेवरिट हैं। जब भी हम फैमिली के साथ बाहर खाना खाने जाते हैं तो अक्सर नूडल्स ऑर्डर करते हैं। कई बार हक्का नूडल्स तो कभी सिंगापुरी नूडल्स मंगवाते हैं और बड़े ही चाव से इसे खाते हैं। अमूमन हम सभी ने हक्का नूडल्स और सिंगापुरी नूडल्स कभी ना कभी खाए हैं। लेकिन फिर भी इन दोनों में क्या अंतर है, हमें पता नहीं होता है।

यह माना जाता है कि बच्चों के लिए हक्का नूडल्स ऑर्डर करना सही रहता है, क्योंकि उसमें बेहद हल्की मिर्च होती है, जबकि सिंगापुरी नूडल्स कोई भी खा सकता है। हालांकि, इन दोनों नूडल्स में सिर्फ इतना सा ही अंतर नहीं होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सिंगापुरी नूडल्स और हक्का नूडल्स के बीच के अंतर के बारे में बता रहे हैं-

अलग जगह से रखते हैं ताल्लुक

difference hakka noodles and singapuri noodles

हक्का नूडल्स और सिंगापुरी नूडल्स दोनों के बीच का मुख्य अंतर यही है कि यह दोनों ही अलग जगह से ताल्लुक रखते हैं। जहां हक्का नूडल्स एक चाइनीज डिश है, जिसे चीन के हक्का लोगों द्वारा बनाया गया। वहीं, सिंगापुरी नूडल्स सिंगापुर नहीं, बल्कि हांगकांग से बनने शुरू हुए। हालांकि, यह दोनों ही तरह के नूडल्स चाइनीज रेस्टोरेंट में आसानी से मिलते हैं और बेहद पसंद किए जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: वीकेंड पर बच्चों के लिए बनाएं एग हाका नूडल्स, जानें क्या है रेसिपी

अलग होते हैं नूडल्स

हक्का नूडल्स और सिंगापुरी नूडल्स को बनाते समय अलग-अलग तरह के नूडल्स का इस्तेमाल (कैसे बनते हैं इंस्टेंट नूडल्स) किया जाता है। हालांकि, इसके बारे में कम ही लोगों को पता है। जहां हक्का नूडल्स आमतौर पर गेहूं के आटे से बनाए जाते हैं और इनका टेक्सचर थिक होता है। वहीं, सिंगापुरी नूडल्स में इस्तेमाल किए जाने वाले नूडल्स पतले होते सेंवई नूडल्स की तरह होते हैं। कई लोग इसे राइस स्टिक कहकर भी बुलाते हैं।

स्वाद में होता है अंतर

noodles difference

अगर आपने हक्का नूडल्स और सिंगापुरी नूडल्स दोनों खाए हैं तो आपने यकीनन उनके टेस्ट में काफी अंतर महसूस किया होगा। हक्का नूडल्स बनाते समय में उसमें कई तरह की सब्जियों, मीट या सी-फूड स्टर फ्राई किया जाता है। सोया सॉस, ऑयस्टर सॉस और अन्य सीज़निंग के साथ इसका टेस्ट काफी अच्छा लगता है और आपको मसालों की अलग से स्ट्रान्ग फीलिंग नहीं आती है।

जबकि सिंगापुरी नूडल्स का स्वाद हक्का नूडल्स से काफी अलग होता है। इन्हें आम तौर पर करी पाउडर के साथ पकाया जाता है, जो उन्हें अधिक मसालेदार या स्पाइसी बनाता है। हालांकि, इसमें भी हक्का नूडल्स की तरह कई सब्जियों व मीट आदि को शामिल किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: Noodles Special: एक नहीं बल्कि कई तरीके से बना सकती हैं टेस्टी नूडल्स

इंग्रीडिएंट्स में होता है अंतर

हक्का नूडल्स और सिंगापुरी नूडल्स बनाते समय सिर्फ नूडल्स के टाइप में ही अंतर नहीं पाया जाता है, जबकि इसमें इस्तेमाल की जाने वाली अन्य सामग्री में भी कुछ अंतर हो सकता है। जहां हक्का नूडल्स में आमतौर पर पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों का मिश्रण शामिल होता है और नॉन-वेज में चिकन, बीफ़, झींगा या सी-फूड का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, सिंगापुरी नूडल्स में गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, पनीर और कभी-कभी हरी मटर जैसी सब्जियां शामिल होती हैं। नॉन वेज में पोर्क, चिकन, झींगा आदि को शामिल किया जाता है।

तो अब आपको भी हक्का नूडल्स और सिंगापुरी नूडल्स के बीच का अंतर समझ में आ गया होगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP