herzindagi
vegetarian dish of Seven Sisters State

7 सिस्टर स्टेट्स का असली मजा छिपा है इन खास रेसिपीज में, एक बार चखकर जरूर देंखे

अगर आप नार्थ ईस्ट राज्यों में घूमने जा रहे हैं तो वहां के कुछ स्वादिष्ट डिशेज को टेस्ट करना आपको नहीं भूलना चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2020-10-07, 18:02 IST

भारत ऐसा देश है जहां हर राज्य की अपनी एक अलग पहचान और एक अलग खान-पान के अंदाज होते हैं। दक्षिण भारत में कुछ और तो उत्तर भारत में कुछ और, मध्य भारत में कुछ और, तो नार्थ-ईस्ट में कुछ और ही खाने की वैरायटी मिलेगी आपको। भारत के किसी भी कोने में चले जाइए आपको तरह-तरह के खाने मिलेंगे। अगर आप भी घूमने के साथ खाने-पीने की शौकीन हैं तो ये लेख आपके लिए काम की चीज है, क्यूंकि आज इस लेख में नार्थ ईस्ट यानि 7 सिस्टर स्टेट्स के कुछ बेहतरीन पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। तो बिना देर किए हुए चलिए इस फूडी यात्रा पर चलते हैं और जानते हैं यहां के प्रमुख व्यंजनों के बारे में-  

सानपियाउ, मिजोरम

delicious vegetarian dish of Seven Sisters State inside

अगर आप नार्थ ईस्ट की यात्रा पर निकले हैं तो आपको मिजोरम में सानपियाउ फ़ूड को ज़रूर ट्राई करना चाहिए। यह मिजोरम का एक बेहतरीन स्ट्रीट फ़ूड है। आपको मिजोरम की हर सड़क पर आसानी से मिल जायेगा। यह डिश दलिया, धनिया पेस्ट, प्याज, पीसी हुई काली मिर्च और पिसे हुए चावल को मिलाकर बनाया जाता है। देखने में ये स्ट्रीट फ़ूड सिंपल दिखाई देता है लेकिन इसका टेस्ट आपको इसे बार-बार चखने के लिए बोलेगा। (ओडिशा के प्रमुख स्वादिष्ट व्यंजन)

इसे भी पढ़ें: चलिए आज जानते हैं कि फ्रिज में रखा बासी खाना कब तक रहता है सेफ     

खार, असम 

delicious vegetarian dish of Seven Sisters State inside

जब भी नार्थ ईस्ट के प्रमुख व्यंजनों की बात होती है तो असम के खार भोजन का नाम सबसे पहले ज़रूर लिया जाता है। यह पपीता, दाल और कई अन्य चीजों को मिलाकर तैयार किया जाता है, फिर इसमें खार को डालकर केले के पत्ते की मदद से फिल्टर किया जाता है जो इसे और भी लजीज बनाता है। अगर आप असम जा रहे हैं तो इसे एक बार ज़रूर ट्राई करें। नार्थ ईस्ट के लोगों का कहना है कि इसे खाने से पेट भी साफ रहता है।(वाराणसी स्ट्रीट फूड की बात है निराली)  

 

केली चना, मणिपुर

delicious vegetarian dish of Seven Sisters State inside

मिजोरम और असम के बाद अब चलते हैं मणिपुर की सड़को की तरफ। सड़क का जिक्र मैंने इसलिए किया, क्यूंकि यहां आपको हर गली और हर सड़क किनारे ठेला लगी हुई दिखाई देगी जहां आपको मिलेगा टेस्टी और लजीज केली चना। कहा जाता है कि मणिपुर में इसे विशेष कर कमल के पत्तों पर रख कर सर्व किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: मसालों की भी होती है एक्सपायरी डेट, लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इन्हें ऐसे करें स्टोर

 


अवन बंगवी, त्रिपुरा

अब बारी है त्रिपुरा की। त्रिपुरा में अगर आपको लोकल जायके का मज़ा नहीं लिया तो फिर त्रिपुरा जाना बेकार है, क्यूंकि असली स्वाद तो लोकल जगहों पर ही मिलता है। अवन बंगनी एक चावल का केक है, जिसे बनाने के लिए लहसुन, काजू-किशकिश, अदरक और चावल को मिक्स कर के बनाया जाता है। इसका स्वाद मीठा और मसालेदार दोनों ही होता है। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में तो इसे बेहद ही पसंद किया जाता है। (दिल्ली के इन होटलों में मिलेगा नॉनवेज का असली स्वाद)

इसी तरह से आप अरुणाचल प्रदेश में खुरा और मेघालय में जाडो व्यंजन को एक बार ज़रूर ट्राई करें। अब मैं यकीनन ये बोल सकता हूं कि आप जब भी 7 सिस्टर्स स्टेट्स की यात्रा पर निकलेंगे तो इन प्रमुख व्यंजनों को ज़रूर ट्राई करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@scontent-lga3-2.cdninstagram.com,romiomm.files.wordpress.com,c2.hiqcdn.com) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।