कई बार देखा जाता है कि हम अपने स्वाद के अनुसार भोजन करने को ही प्राथमिकता देते हैं। हम इस बात को भूल जाते हैं कि किसी खाद्य सामग्री को किसी अन्य खाने की वस्तु में मिला देने से उसका अनुचित मेल स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है। खाना खाते समय हम उचित और अनुचित मेल के बारे में नहीं समझ पाते हैं। एक ही समय में कई खाद्य सामग्रियां जैसे सब्जी,फल,अचार,दही ,खीर, मिठाई आदि के संयोजन को ध्यान में न रखते हुए भोजन करते हैं। कई बार इसका शरीर में विपरीत असर होता है और हम बीमार पड़ जाते हैं। इसके अलावा इन चीज़ों के सेवन से हमारा डाईजेस्टिव सिस्टम भी खराब हो जाता है। इसलिए हमें हमेशा कुछ चीज़ों को साथ में खाने से बचना चाहिए। आइए जानें क्या हैं वो खाद्य सामग्रियां
दूध के साथ कभी भी खट्टे पदार्थ और तली हुई खाद्य सामग्रियां लेने से बचना चाहिए। इन चीजों को साथ में खाने से शरीर में इसका रिएक्शन हो सकता है। दूध के साथ नमकीन चीजों को नहीं खाना चाहिए। खासतौर पर ग्रेवी वाली सब्जियों में अक्सर स्वाद बढ़ाने के लिए हम दूध या मलाई मिला देते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। दूध के साथ नमक का सेवन करने से सफ़ेद दाग यानी ल्यूकोडर्मा की समस्या हो सकती है। इसके अलावा उड़द दाल के साथ भी दूध का सेवन करने से बचें।
इसे जरूर पढ़ें : दही के साथ कभी न खाएं ये 8 चीजें, पड़ सकती है बीमार
अधिकतर लोग जंक फूड्स के साथ कोल्ड ड्रिंक जरूर लेते हैं,जैसे पिज्जा, बर्गर, सैंडविच के साथ कोल्ड ड्रिंक्स पीना सभी पसंद करते हैं। जबकि जंक फूड्स में बहुत ज्यादा एसिड होता है और ये कोल्ड ड्रिंक के एसिड के साथ रिएक्शन करके शरीर को नुकसान पहुंचाता है।
सिट्रिक फ्रूट्स जैसे संतरा और नींबू के साथ केला नहीं खाना चाहिए, क्योंकि खट्टे फल मीठे फलों से निकलने वाली शुगर में रुकावट पैदा करते हैं, जिससे पाचन में दिक्कत हो सकती है। जिसकी वजह से फलों की पौष्टिकता समाप्त हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें : डेयरी प्रॉडक्ट्स को लंबे समय तक फ्रेश और हेल्दी बनाए रखने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स
खाने के साथ या फिर खाने के तुरंत बाद चाय और कॉफी नहीं पीनी चाहिए। ऐसा करने से पाचन क्रिया अस्त व्यस्त हो जाती है। खाने के साथ चाय और कॉफ़ी लेने से पेट में गैस्ट्रिक की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।
दही के साथ कभी भी मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि दही की तासीर ठंडी और मछली की तासीर गरम होती है जिसकी वजह से इन दोनों का संयोजन बीमारी पैदा कर सकता है। दही के साथ फलों का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यही नहीं दही के साथ मूली और प्याज का सेवन करने से भी पाचन क्रिया खराब हो जाती है।
उपर्युक्त सभी बातों को ध्यान में रख कर भोजन करने से भोजन का सम्पूर्ण पोषण तो मिलता ही है साथ ही हमारे स्वास्थ्य को नुकसान भी नहीं पहुंचता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:free pik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।