दक्षिण भारत में घर पर आने वाले मेहमानों को केले के पत्तों में खाना सर्व किया जाता है। यह प्रथा प्राचीन भारत से चली आ रही है जो कि आधुनिक जमाने में कम होते जा रही है। लेकिन आज भी ऐसे कई रेस्टोरेंट्स हैं जहां भोजन केले के पत्तों में सर्व किया जाता है। साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में यह प्रथा आज भी कायम हैं। सबसे अच्छी बात है कि इन पत्तों का इस्तेमाल ना केवल खाना सर्व करने के लिए ही किया जाता है बल्कि खाना पकाने और डेकोरेशन के लिए भी किया जाता है।
खाना सर्व करने के लिए जब आप इन पत्तों का इस्तेमाल करते हैं तो खुद को हाइज़ीन रखने की तरफ एक कदम बढ़ा देती हैं। वैसे भी जब घर की जिम्मदारी आपके हाथों में है तो स्वास्थ्य की जिम्मेदारी भी आपकी ही हुई। इसलिए डिनर या फिर सप्ताह में एक दिन तो परिवार को केले के पत्तों में भोजन सर्व करें। सबसे अच्छी बात है कि आप इन पत्तियों पर एक बार में सारा भोजन सर्व कर सकती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन पत्तों का इस्तेमाल खाना परोसने के लिए इतने लंबे समय से क्यों किया जाता है। क्योंकि इसके कई सारे लाभ भी हैं। (Read More: वर्किंग महिलाओं पर ऑफिस का काम हो रहा है हावी तो ये ब्रेकफास्ट टिप्स अपनाएं)
पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खाने में घुल जाते हैं और हमारे शरीर के अंदर जाते हैं। केले के पत्तों में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पॉलीफेनल्स पाएं जाते हैं। ये एंटीऑॉक्सीडेंट्स कई पौधों में तो होते हैं लेकिन खाने में नहीं होते हैं। दरअसल भोजन पकाने के दौरान ये जल जाते हैं जिससे हमें प्राकृति एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त नहीं होते हैं। अगर आप केले के पत्तों पर खाना परोसते हैं तो भोजन इन एंटीऑक्सीडेंट्स को अवशोषित कर लेते हैं जो खाने के दौरान हमारे शरीर के अंदर जाते हैं और आपके शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। (Read More: क्या आपको फल खरीदने नहीं आते... तो जानिए कैसे खरीदें बढ़िया फल)
ये साफ होते हैं और हमें किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। इन्हें ना हमें धोने की जरूरत होती है और ना साफ करने की। केवल खाने से पहले पानी से एक बार धो लेने की जरूरत होती है। सामान्य बरतनों को साबुन से धोया जाता है जिससे उनमें जर्म्स रहने की संभावनाएं होती हैं। हालांकि केले के पत्तों पर खाना खाते वक्त आप निश्चिंत रहते हैं।
इसलिए रोज एक टाइम का भोजन केले के पत्तों में सर्व कर के खाएं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।