यह अमूमन देखा जाता है कि बचे हुए भोजन को कई लोग फ्रिज के हवाले कर देते हैं क्योंकि, लगभग हर किसी को लगता है कि यह सबसे आसान तरीका है। लेकिन फ़ूड स्टोरिंग के दौरान कई बातों पर ध्यान देने की ज़रूरी भी होती है। अगर फ़ूड स्टोरिंग पर ध्यान नहीं देते हैं और उसका सेवन करते हैं तो हेल्थ पर बुरा असर भी पड़ता है।
खाने की चीज जैसे कच्चा फ़ूड, पका हुआ भोजन, पैकेट बंद भोजन आदि किसी भी तरह के फूड्स को स्टोर करने का एक तरीका होता है।
इस लेख में आयुर्वेद की जानकर और डॉक्टर वारा लक्ष्मी बताने जा रही हैं कि फूड्स को किस तरह स्टोर करना चाहिए और स्टोरिंग करते समय किन-किन गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं। आइए जानते हैं।
यह मनुमन देखा जाता है भारतीय लोग किसी भी भोजन को किसी भी बर्तन में स्टोर करके रखते हैं। लेकिन वारा लक्ष्मी कहती हैं कि किसी भी भोजन को स्टोर करने के लिए अलग-अलग बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए। किसी भी भोजन को किसी भी बर्तन में स्टोर करने से बचना चाहिए क्योंकि, इससे हेल्थ समस्या भी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें:Navratri 2022: कद्दू से बनाएं ये 3 तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज, सभी करेंगे पसंद
अगर आप किसी भी बर्तन में जूस या सिरप को स्टोर करते हैं तो फिर आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए। उनके अनुसार फ्रूट्स जूस या फिर किसी सिरप को स्टोर करने के लिए सिल्वर बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए।
सिल्वर के बर्तन में जूस और सिरप ठंडे रहते हैं। इससे शरीर को अधिक नुकसान भी नहीं होता है।
भारतीय किचन में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली कई चीजों में से एक चीज है घी। कई लोग तो बिना घी के भोजन करना पसंद भी नहीं करते हैं। लेकिन इसे स्टोर करने के बारे में वारा लक्ष्मी कहती हैं कि घी को लोहे के बर्तन या जार में स्टोर करना चाहिए। ऐसे में अगर आप प्लास्टिक की बोतल में घी स्टोर करके रखते हैं तो अब से आपको लोहे के बर्तन में करना चाहिए।
यह हम सभी जानते हैं कि खट्टे फल को किसी भी बर्तन में स्टोर करने से रिएक्शन होने का डर रहता है। ऐसे में अगर आप खट्टे फल या भोजन को स्टोर करना चाहते हैं तो फिर आपको पत्थर के बर्तन में स्टोर करना चाहिए। पत्थर के बर्तन में खट्टे फल स्टोर करने पर रिएक्शन होने का डर नहीं रहता है। फूड्स फ्रेश भी रहता है।
इसे भी पढ़ें:कहीं आपके घर में तो नहीं आ रही है नकली मिठाई, ऐसे करें जांच
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।