अक्सर ऐसा होता है कि कई बार लोग राशन के सामान में बर्तन धोने वाले साबुन या लिक्विड लाना भूल जाते हैं या कई बार साबुन खत्म हो जाते हैं। ऐसे में आप क्या करते हैं? बहुत से लोग बाजार से साबुन या लिक्विड खरीद कर लाते हैं नहीं, तो बहुत सी महिलाएं जुगाड़ लगाती है। आज के इस लेख में हम आपको साबुन से जुड़े कुछ जुगाड़ के बारे में बताएंगे।
इसके अलावा आपने कभी ये सोचा है कि पुराने समय में जब बाजार में बर्तन धोने के साबुन और लिक्विड नहीं मिलते थे तब लोग बर्तनों की सफाई कैसे करते थे? पुराने समय में लोग घर और रसोई में मौजूद बहुत सी चीजों से बर्तन की सफाई करते थे। आज भी गांवों में लोग बर्तन धोने के लिए उन्हीं चीजों का उपयोग करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
जब गांव में दुकान या शहर से साबुन लाने के साधन नहीं होते थे तब लोग मिट्टी को पानी में भिगोकर उससे बर्तन धोते थे। आपके घर में भी यदि डिशवाश खत्म हो गया है, तो आप भी गमले से थोड़ा मिट्टी लेकर बर्तन में भिगोकर रखें, आप चाहें तो इसमें थोड़ा डिटर्जेंट मिलाएं और इससे बर्तन साफ करें। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन इससे आपके बर्तनों की सफाई डिशवाश बार जैसे होगी।
कंडे या लकड़ी को जलाने के बाद बचे हुए अवशेष को राख कहा जाता है। इससे भी पुराने समय में बर्तनों की सफाई की जाती थी। आज भी गांव में डिशवाश बार की जगह इसका इस्तेमाल किया जाता है। राख से भी आप साधारण सफाई कर सकते हैं, साथ ही इसमें थोड़ा डिटर्जेंट मिलाएं और बर्तनों की सफाई शुरू करें।
बाथरूम में रखे डिटर्जेंट और साबुन या लिक्विड से भी आप सफाई कर सकते हैं। इसमें भी सफाई करने के गुण होते हैं। इसलिए इससे आपके चिकनाई वाले, गंदे, चिपचिपे बर्तनों की सफाई कर सकते हैं। बर्तन धोने वाले साबुन के खत्म हो जाने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बर्तन धोते वक्त ज्यादा गलते हैं डिशवाश बार, तो इस तरह से करें इस्तेमाल
कोयला, रेत और ईंट की मदद से भी आप बर्तनों की अच्छी सफाई कर सकते हैं। इसके लिए करना कुछ नहीं बस राख या मिट्टी के साथ थोड़ा रेत मिला लें और सफाई करें ये स्क्रबर की तरह बर्तनों में जमी हुई गंदगी की सफाई करेगा। इसके अलावा ईंट और कोयला से कढ़ाही के कालेपन की सफाई कर सकते हैं। (डिशवाशर की सफाई करने के टिप्स)
इसे भी पढ़ें: बर्तन धोने से जुड़े ये 5 हैक्स बनाएंगे आपकी जिंदगी को आसान
किचन में डिटर्जेंट बार या लीक्विड के खत्म हो जाने पर इन चीजों से सफाई कर सकते हैं। यह लेख पढ़कर कैसा लगा हमें कमेंट कर बताएं। यह लेख पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।