herzindagi
Costume Cutting Act On India’s Got Latent Sparks Controvers

Who is Priyanka Haldar: कौन है प्रियंका हलदर? ‘India’s Got Latent’ में इस हरकत से खड़ा हुआ विवाद

Costume Cutting Act On India’s Got Latent Sparks Controversy: इन दिनों यूट्यूब पर एक शो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। हम बात कर रहे हैं 'इंडियाज गॉट लैटेंट' की। ये शो इन दिनों अपने कॉट्रोवर्सी के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। इसके एक एपिसोड ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद छेड़ दिया है। हाल ही में फेमस यूट्यूबर समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में पश्चिम बंगाल की मॉडल और एक्ट्रेस प्रियंका हलदर शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस ने शो पर कुछ ऐसा कर दिया है कि हर तरफ से उन्हें विवादों का सामना करना पड़ रहा है। 
Editorial
Updated:- 2024-12-12, 13:22 IST

Costume Cutting Act On India’s Got Latent Sparks Controversy: इन दिनों यूट्यूब पर एक शो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। हम बात कर रहे हैं 'इंडियाज गॉट लैटेंट' की। ये शो इन दिनों अपने कॉट्रोवर्सी के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। इसके एक एपिसोड ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद छेड़ दिया है। हाल ही में फेमस यूट्यूबर समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में पश्चिम बंगाल की मॉडल और एक्ट्रेस प्रियंका हलदर शामिल हुई थीं।

इस दौरान शो में जज के तौर पर कॉमेडियन भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिंबाचिया और सिंगर टोनी कक्कड़ शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने शो पर कुछ ऐसा कर दिया है कि हर तरफ से उन्हें विवादों का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानें कौन हैं प्रियंका हलदर और क्या है उनसे जुड़ा विवाद...

यह भी देखें- लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने पर टूट गए थे आमिर, करीना से पूछा 'फिल्म नहीं चली, बात तो करेगी न मुझसे?'

क्यों छिड़ा विवाद?

इस शो का बेसिक रूल है कंटेस्टेंट्स को अपना टैलेंट दिखाना होता है। इसके बाद जज उन्हें उनके टैलेंट के लिए स्कोर देते हैं। इसके साथ ही शो जीतने वाले को उस दिन की टिकट सेल्स का सारा पैसा मिल जाता है। हाल ही में शो में प्रियंका हलदर और उनके दोस्त कॉस्ट्यूम कटर मोहम्मद आदिल पहुंचे। मोहम्मद आदिल ने खुद को कॉस्ट्यूम कटर बताते हुए अपना टैलेंट दिखाने के लिए प्रियंका की ड्रेस को कई जगहों से काट दिया। उनकी इस हरकत को देखकर सभी हैरान रह गए। 

ड्रेस काटने पर छिड़ा विवाद

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by India’s Got Latent (@indiasgotlatent)

प्रियंका के दोस्त मोहम्मद आदिल के ड्रेस कटिंग टैलेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर विवाद छिड़ चुका है। इंटरनेट यूजर्स उनकी इस हरकत को लेकर उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स कमेंट में अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यहां हंसने आई थी लेकिन अपने पति के लिए दुखी हो गई।"

प्रियंका हलदर कौन हैं?

33 वर्षीय प्रियंका हलदर मुंबई में रहती हैं, जो एक एक्ट्रेस भी हैं। मूल रूप से प्रियंका पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। एक्ट्रेस ALTBalaji  पर 'क्राइम पेट्रोल' और 'उठा पटक 4' के कई एपिसोड के साथ-साथ डीडी नेशनल पर भी कई शोज में काम कर चुकी हैं। प्रियंका ने केवल 12वीं क्लास तक ही पढ़ाई की है। जानकारी के मुताबिक, उनकी शादी बहुत कम उम्र में ही हो गई थी। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया था। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पति भारतीय रेलवे में काम करते हैं और नागपुर में रहते हैं। 

यह भी देखें- Parineeti Chopra की वजह से रश्मिका मंदाना को मिली थी 'एनिमल', फिर भी नहीं है कोई पछतावा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।