जब रिद्धिमा की शादी में अचानक बारटेंडर बन गए थे सलमान खान, नीतू कपूर ने बताया मजेदार किस्सा

कपिल शर्मा के नए शो में नीतू कपूर ने सलमान खान को लेकर कुछ मजेदार बातें बताई हैं। चलिए जानते हैं नीतू कपूर ने क्या कहा है। 

 

salman khan became a bartender at riddhima kapoor wedding

कपिल शर्मा का शो हमेशा से ही सुर्खियों में बना रहता है। इस शो में आने वाले सेलेब्स अपनी लाइफ से जुड़ी कई चीजें दर्शकों के साथ शेयर करते हैं। ऐसे में नीतू कपूर को बीते दिन के एक एपिसोड में कपिल शर्मा शो में देखा गया है। इस शो में नीतू कपूर, रणबीर कपूर और ऋद्धिमा कपूर तीनों एक साथ नज़र आएं हैं। ऐसे में तीनों से काफी कुछ खास बातचीत की हैं।

कपिल शर्मा शो में नीतू कपूर ने बताया एक खास किस्सा

the great indian kapil show twitter review ()

इसी एपिसोड के दौरान नीतू कपूर ने सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर सभी लोग दंग रह गए। नीतू कपूर ने बताया कि सलमान खान उनकी बेटी के शादी में अचानक से बारटेंडर बन गए थे। यह सभी के लिए हैरान करने वाली बात थी। नीतू कपूर बताती है कि- ऋद्धिमा कपूर की शादी के दौरान सलमान खुद से आगे आकर कहते हैं कि मैं बारटेंडर का काम करूगां।

सलमान करना चाहते थे बारटेंडर का काम

ऐसे में ऋषि जी ने भी सलमान को कहा कि ठीक है तूं कर लें। ऐसे में कुछ समय के बाद ही पता चला कि शराब खत्म हो रहे हैं। ऐसे में ऋषि जी ने बोला कि यह कैसे हो रहा है। क्योंकि शराब की बोतल तो हमने काफी मंगवाई थी। फिर बाद में पता चला कि लोग अपनी ड्रीक को फेंककर सलमान खान से रिफिल कराने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-इस वजह से शादी के बाद नीतू कपूर ने फिल्मों से ले लिया था ब्रेक

सलमान के कारण शराब की बोतल होने लगी थी खत्म

यह बात जैसे ऋषि जी को पता चला वह तुरंत सलमान के पास गए और कहे कि तू रहने दें। तेरे कारण लोग अपनी ड्रीक फेंक रहे हैं और फिर दोबारा रिफिल करवाने आ रहे हैं। इस बात को सुनकर खुद सलमान भी हंसने लगे थे। यह किस्सा सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगें।

इसे भी पढ़ें-कभी ऋषि कपूर के लिए अपनी मां से नीतू कपूर ने खाई थी खूब मार, नहीं जा सकती थी डेट पर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- instagram kapil sharma

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP