रश्मिका मंदाना समेत इन एक्ट्रेस को मिल चुका है नेशनल क्रश का टैग

साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश का टैग मिला था। चलिए जानते हैं उनसे पहले किन अभिनेत्रियों को नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है।

rashmika mandanna photos

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री नेशनल क्रश बन गई है। हालांकि आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें पहले ही नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारें में कुछ खास बातें।

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)

रश्मिका ने कन्नड़ फिल्में करने के बाद तेलुगू इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह टॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेवरेट एक्ट्रेस बन गई थीं। यही कारण है कि फिल्म पुष्पा के बाद अभिनेत्री को गूगल ने 2020 का नेशनल क्रश घोषित किया था।

दिशा पाटनी (Disha Patani)

दिशा पाटनी को भी नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है। दिशा पाटनी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी कई फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। दिशा अपनी कोई भी फोटो शेयर करती है वह मिनटों में वायरल हो जाता है। यही कारण है कि उन्हें नेशनल क्रश का टैग दिया गया था।

मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar)

साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मानुषी छिल्लर के करोड़ों में फैन फॉलोइंग हैं। मानुषी को भी नेशनल क्रश कै टैग मिल चुका हैं। मानुषी छिल्लर फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। हालांकि अभी तक कोई फिल्म उनकी सुपरहिट साबित नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें-अपनी खूबसूरती में लगाना चाहती हैं चार चांद तो मानुषी छिल्लर की तरह करें मेकअप

शर्ली सेतिया (Shirley Setia)

View this post on Instagram

A post shared by Shirley (@shirleysetia)

शर्ली सेतिया के चाहने वालों की कमी नहीं है। शर्ली सेतिया के यूट्यूब पर लाखों में फॉलोवर्स है। उनके हर एक पोस्ट पर करोड़ो में लाइक आते हैं। शर्ली सेतिया के चाहने वालों की लंबी लिस्ट है। उन्हें भी नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है।

इसे भी पढ़ें-मानुषी छिल्लर के स्टाइलिश लुक्स हैं एकदम किलर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP