सोनम कपूर से लेकर अर्जुन कपूर तक, जब अपने बड़बोलेपन की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आए कपूर खानदान के सितारे

हर्षवर्धन कपूर के ब्रांडेड जूते पहनने वाले बयान पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वैसे, इससे पहले रणबीर कपूर से लेकर सोनम कपूर तक, कपूर खानदान के सितारे कई बातों को लेकर ट्रोल हो चुके हैं।

kapoor kids controversial statements

बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने पोस्ट्स और स्टेटमेंट्स की वजह से कभी इन्हें तारीफे मिलती हैं, तो कभी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। खासकर, अगर बात स्टार किड्स की करें तो ये ट्रोलर्स के निशाने पर कुछ ज्यादा ही जल्दी आ जाते हैं। स्टार किड्स का जिक्र करें तो सबसे ज्यादा स्टार किड्स कपूर खानदान में देखने को मिलेंगे और इन्ही में से एक स्टार किड है अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर, जिन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर ब्रांडेड स्नीकर्स पहनने को लेकर ज्ञान दिया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर सुनाया।

हालांकि, बाद में हर्षवर्धन अपनी बातों को घुमाते हुए नजर आए पर इसका कुछ खास असर नहीं हुआ। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कोई कपूर खानदान का सितारा अपने बड़बोलेपन को लेकर ट्रोल हुआ है। इससे पहले भी सोनम कपूर से से लेकर अर्जुन कपूर तक, कपूर खानदान के किड्स अपनी बातों को लेकर ट्रोलिंग झेल चुके हैं।

करीना कपूर

kareena kapoor khan about nepotism

करीना कपूर कई बातों को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। अपने बड़बोलेपन की वजह से भी करीना को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। दरअसल, लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के वक्त नेपोटिज्म का मुद्दा सुर्खियों में था और करीन ने इस पर बोलते हुए कहा था कि लोगों से हम कोई जोर-जबरदस्ती थोड़े ना करते हैं, अगर उन्हें फिल्में नहीं देखनी हैं, तो वो थियेटर्स में न जाएं। इस स्टेटमेंट के बाद करीना को घमंडी, रूड और भी न जाने क्या-क्या सुनना पड़ा था।

सोनम कपूर

sonam kapoor viral statement

सोनम कपूर ने एक बार नेपोटिज्म को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो अपने पिता की बेटी हैं, उनके पिता ने इस मुकाम को पाने के लिए बहुत मेहनत की है और इस नाते उन्हें जो भी प्रिवलेज मिली है, वो उसकी हकदार हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लिखने के बाद उन्हें इतने नेगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ा था कि उन्होंने अपनी पोस्ट पर कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया था। एक चैट शो के दौरान, जब सोनम कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर इस तरह रिएक्ट किया था जैसे वह उन्हें पहचानती ही नहीं, तो भी उन्हें ट्रोल होना पड़ा था।

रणबीर कपूर

ranbir kapoor controversial statements

रणबीर कपूर अपने स्टेटमेंट्स को लेकर अक्सर ट्रोल होते रहते हैं। खासकर, अपने रिलेशनशिप को लेकर रणबीर कपूर के रवैये को लेकर उन्हें कई बार खरी-खोटी सुननी पड़ी है। लड़कियों को लेकर भी कई बार वह ऐसे कमेंट्स कर चुके हैं, जिसके चलते वह विवादों में आए हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि ब्रेकअप के बाद लड़कियों की आईब्रो सेट होने से पहले कोई और सेट हो जाता है।

यह भी पढ़ें-आलिया भट्ट को लिपस्टिक न लगाने देने से पहले इन बातों को लेकर भी ट्रोल हो चुके हैं रणबीर कपूर

अर्जुन कपूर

arjun kapoor controversies

एक अवॉर्ड शो के दौरान अपने मजाक को लेकर अर्जुन कपूर काफी ट्रोल हुए थे। बता दें कि नेपोटिज्म को लेकर अर्जुन कई बार निशाने पर आए हैं। अर्जुन ने एक बयान के दौरान कहा था कि स्टार किड होने के नाते आपको कुछ फायदा मिल सकता है और इसमें कोई बुराई नहीं है। हालांकि, अपने एक्टिंग स्किल्स और बिहेवियर को लेकर लोगों ने कई बार उन पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें-बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर को इस वजह से खाना पड़ा था डायरेक्टर से थप्पड़

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP