जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता है...यह कहावत कई बार सच होती दिखती है। बीते 27 जून को फेमस एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने इस कहावत को सच कर दिया। कांटा लगा गर्ल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली शेफाली जरीवाला ने महज 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेत्री के निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सन्न रह गया। वहीं शेफाली से पहले अन्य कई सेलेब्स की भी अचानक मौत ने फैंस को चौंका दिया था। यह सितारे बेहद कम उम्र में इस दुनिया से चले गए। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे ही स्टार्स के नाम बताने जा रहे हैं। जिनका सफर बेहद कम समय में थम गया। साथ ही, यह सेलेब्स अपने पीछे ढेर सारी यादें और कई सवाल भी छोड़ गए हैं। आइए जान लेते हैं उन सेलेब्रिटीज के नाम की लिस्ट।
हाल में 27 जून 2025, को फेमस अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन की खबर सुनने के बाद पूरी इंडस्ट्री शौक में डूब गई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनके निधन की सही वजह सामने नहीं आई है। अभिनेत्री फिल्मों के अलावा कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी थीं। अभिनेत्री ने साल 2002 में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से अपनी खास पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्हें इसी 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से जाना जाने लगा था।
View this post on Instagram
टीवी के पॉपुलर शो बालिका वधु में आनंदी का किरदार निभाने के बाद घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली प्रत्यूषा बनर्जी के अचानक निधन की खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया था। प्रत्यूषा 1 अप्रैल 2016 मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत अवस्था में पाई गई थीं। अभिनेत्री महज 24 की उम्र में दुनिया छोड़कर चली गई थीं। प्रत्यूषा बनर्जी बालिका वधु के अलावा रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रही थीं।
टीवी की दुनिया के मशहूर सितारे सिद्धार्थ शुक्ला भी बेहद कम उम्र में संसार छोड़कर चले गए थे। टीवी शो बालिका वधु के अलावा सिद्धार्थ बिग बॉस सीजन 13 के विनर भी रहे थे। एक्टर 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे। सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनकर भी फैंस को तगड़ा झटका लगा था।
ये भी पढ़ें: इन स्टार्स के अचानक चले जाने से इस कदर भावुक हुए फैंस
90s की फेमस अभिनेत्री दिव्या भारती का भी महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया था। एक्ट्रेस की मुंबई स्थित अपार्टमेंट में 5 अप्रैल 1993 को रहस्यमयी स्थितियों में बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी।
टीवी और फिल्मी दुनिया का उभरता सितारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है। एक्टर का शव उनके मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से लटका हुआ पाया गया था। सुशांत 34 साल की उम्र में भी दुनिया छोड़कर चले गए थे। उनकी अचानक हुए निधन ने पूरे देश को झकझोर दिया था।
बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री जिया खान का भी महज 25 साल की उम्र में देहांत हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म निशब्द से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली जिया खान ने आत्महत्या की थी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Jagran/IMDB/herzindagi/Instagram/shefali jariwala
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।