शाहरुख खान से लेकर कपिल शर्मा तक, बॉलीवुड के ये सितारे देते हैं सबसे ज्यादा टैक्स

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान साल 2023-24 के लिए 92 करोड़ रुपये टैक्स पे करने वाले टॉप सेलिब्रेटी की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। चलिए बताते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री के कौन से सितारे सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं।

 
Which actor paid highest tax

फॉर्च्यून इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 की सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों की लिस्ट साझा की है। इस लिस्ट में शाहरुख खान सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले अभिनेताओं में शुमार हो गए हैं। बता दें पिछले साल ये रिकॉर्ड अक्षय कुमार के नाम था। लेकिन इस बार वह इस बार टॉप 20 में उनका नाम नहीं है। वहीं करीना कपूर सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली फीमले एक्ट्रेस में शामिल हैं। साथ ही अगर बात स्पोर्ट प्लेयर की करें, तो विराट कोहली भारतीय प्लेयर में सबसे आगे हैं। इस लेख में आज हम उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे ज्यादा टैक्स दे रहे हैं।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan)

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस साल सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले भारतीय सेलिब्रिटी हैं। उन्होंने कथित तौर पर इस वित्तीय वर्ष में ₹ 92 करोड़ का योगदान दिया है। शाहरुख ने पिछले साल तीन सफल फिल्में 'पठान' , 'जवान' और 'डंकी' दी । वहीं अब वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं।

सलमान खान (Salman Khan)

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टैक्स के रुप में 75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बता दें शाहरुख की 'पठान' में सलमान खान ने कैमियो का किरदार निभाया था। साथ ही सलमान खान ने पिछले साल 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' में भी नजर आए थे। जल्द ही अभिनेता रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म सिकंदर में नजर आ सकते हैं।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

भारतीय फिल्म के शहंशाह अमिताभ बच्चन वर्तमान में 'कल्कि 2898 ई.' की सफलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन मुख्य किरदार में नजर आए हैं। साल 2024 के वित्तीय वर्ष के लिए स्टार ने 71 करोड़ रुपये कर का भुगतान किया।

अजय देवगन (Ajay Devgan)

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

साल 2024 में अभिनेता अजय देवगन की कई फिल्में जैसे 'शैतान' , 'मैदान' और 'औरों में कहां दम था' रिलीज हुई। उन्होंने इस वर्ष 42 करोड़ रूपये टैक्स दिया है। जल्द ही एक्टर सिंघम अगेन और दे दे प्यार दे 2 जैसी फिल्मों के साथ एक में नजर आने वाले हैं।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

अभिनेता रणबीर कपूर इस साल अपनी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर के साथ अपने नए बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं। उन्होंने साल 2024 में 36 करोड़ रुपये का टैक्स पे किया है। वहीं एक्टर पिछले साल 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों के बाद रणबीर नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें-राघव जुयाल से विक्रांत मैसी तक, वीकेंड पर देखें इन एक्टर्स की सुपरहिट फिल्में

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP