पंजाब की टॉप एक्ट्रेस सरगुन मेहता का घर है बेहद खूबसूरत, देखें इनसाइड फोटोज

Sargun Mehta Home Tour:  पंजाब इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में सरगुन मेहता (Sargun Mehta) का नाम भी शामिल है। इस आर्टिकल में देखें एक्ट्रेस के घर की इनसाइड फोटोज।

 
sargun mehta home photos

Sargun Mehta Home Tour: सरगुन मेहता और रवि दुबे की जोड़ी को कौन नहीं जानता। कपल ने एक लंबे स्ट्रग्ल के बाद लोगों के दिल में खास जगह बनाई। सालों बाद आज सरगुन और रवि हैप्पी लाइफ जीते हैं। दोनों के फैंस की लिस्ट बहुत लंबी हैं। सरगुन मेहता के सारे हिट गानों और फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं उनके घर की इनसाइड फोटोज।

कहां है सरगुन मेहता का घर? (Sargun Mehta House Address)

सरगुन मेहता अपने हसबैंड और एक्टर रवि दुबे के साथ मुंबई में रहती हैं। दोनों के घर की कीमत करोड़ों में है। कपल एक्टिंग की दुनिया में खास पहचान रखता है और मौजूदा समय में ढेर सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।

रवि और सरगुन का खूबसूरत घर (Ravi Dubey House Photos)

रवि और सरगुन ने अपने घर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया हुआ है। दोनों के घर पर ढेर सारी सुविधाएं मौजूद होने के साथ-साथ सजावट भी बहुत खास तरीके से की गई है। घर में रखें सामान के कलर कोबिनेशन का सरगुन ने खास ध्यान रखा है।

सरगुन मेहता के घर का वीडियो (Sargun Mehta Ravi Dubay House Tour)

इस वीडियो में आप रवि और सरगुन का घर देख सकते हैं। दोनों ने घर के बीचो बीच वुडन का काम करवा कर छोटे-छोटे शोपीस रखे हैं। वहीं अगर घर की फ्लोरिंग की बात करें, तो वो वुडन की है।

Sargun Ravi home

सरगुन मेहता के घर की बालकनी

सभी सितारों की तरह रवि और सरगुन के घर की बालकनी भी बहुत बड़ी है। इस बालकनी से बहुत खूबसूरत नजारा दिखता है, क्योंकि कपल का घर ऊचाई पर है। रवि और सरगुन ने प्लांट्स से बालकनी को सजाया है।

इसे भी पढ़ेंःटीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता की ये फोटो आपको दिखाएंगी परियों का शहर

फैंस करते हैं रवि और सरगुन को पसंद

Sargun Mehta House Address

सरगुन और रवि की फैन-फोलोइंग की बात करें, तो कपल को लोग बहुत पसंद करते हैं। दोनों की लव स्टोरी भी काफी खूबसूरत है। यही कारण है कि इंटरनेट पर दोनों की वीडियोज और फोटोज पर मिलियन की संख्या में लाइक आते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP