न दिनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन काफी चर्चा में बनी हुई है। इसकी दो वजह है। पहली, हाल ही में उनकी शादी हुई है और दूसरी, उनकी फिल्म सनम तेरी कसम सिनेमा घरों में धूम मचा रही है। दरअसल, सनम तेरी कसम को दोबारा से रिलीज किया गया है और हैरानी की बात तो यह ह, कि फिल्म की पहली रिलीज पर इतने दर्शक नहीं मिले थे, जितने की अब मिल रहे हैं। इस रोमांटिक -इमोशनल फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में तांता लग गया है। मावरा होकेन की खूबसूरती की भी खूब तारीफ हो रही है। बता दें कि फिल्म दस साल बाद रिलीज हुई है। ऐसे में मावरा होकैन का लुक भी काफी बदल गया है। चलिए नजर डालते हैं 2016 से लेकर 2015 में मावरा होकेन का लुक कितना बदल गया है।
सनम तेरी कसम की हीरोइन मावरा होकेन ट्रांसफॉर्मेशन
View this post on Instagram
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म सनम तेरी कसम में मावरा होकेन का किरदार बेहद मासूम था, उनके चेहरे से सादगी झलकती थी। फिल्म में सरस्वती का किरदार निभाकर उन्होंने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया था। एक्ट्रेस की उम्र उस वक्त सिर्फ 22 साल थीं।
View this post on Instagram
फिल्म सनम तेरी कसम मावरा की पहली भारतीय फिल्म थी,इसके बाद से अब तक उन्होंने बॉलीवुड में काम नहीं किया है। लेकिन कई ऐसे इंडियन हैं जो उन्हें खूब पसंद करते हैं। मावरा भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। अक्सर मावरा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिनमें उनकी एक से बढ़कर एक खूबसूरत झलक दिखती है।
View this post on Instagram
मावरा पाकिस्तानी इंडस्ट्री में हमेशा ही एक्टिव रही हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक ड्रामे में काम किया है। जैसे मैं बुशरा, आंगन, आहिस्ता आहिस्ता। इन सब में भी उन्होंने बहुत ही संजीदा किरदार निभाया और बेहद खूबसूरत नजर आई हैं।उनकी खूबसूरती देखकर लोग उन्हें रियल लाइफ सिंड्रेला भी कहते हैं।
View this post on Instagram
साल 2020 में उन्होंने सबात नाम के ड्रामे में काम किया, और इस ड्रामे में उनके किरदार को बहुत प्यार मिला। इसमें वह मासूम तो नजर आई हीं, लेकिन इस ड्रामे में वो एक स्मार्ट, आत्मविश्वासी यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट के किरदार में थी जो न्याय के खिलाफ आवाज उठाती है। मासूमियत के साथ उनका बेबाकी से खड़े रहने वाला किरदार लोगों को खूब भाया
View this post on Instagram
हाल ही में मावरा होकेन शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने एक्टर आमिर गिलानी से निकाह किया है। मावरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई सारी तस्वीरें शेयर की है, पेस्टल मिंट ब्लू टोंड लहंगे में वह बला की खूबसूरत नजर आईं। जिसने भी उनकी तस्वीरें देखी उन्हें सुरु याद आ गई ।
यह भी पढ़ें-कॉमेडी के नाम पर भद्दे मजाक कर चुके हैं ये 5 कॉमेडियन, एक के चैनल पर तो लग गया था ताला
View this post on Instagram
बता दें की मावरा का जन्म कराची में मावरा हुसैन के रूप में हुआ था लेकिन उन्होंने हुसैन को एक अलग टच देते हुए होकेन करके एकदम अनोखा टाइटल दिया। मावरा ने फैशन डिजाइनिंग में डिग्री ली है। इसके अलावा, उनके पास लंदन विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री ली है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों