साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म '2 स्टेट्स' को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म को अब 10 साल हो गए है लेकिन फिर भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म ने दर्शकों के दिल में खास पहचान बनाई थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने पंजाबी लड़के का किरदार निभाया था। वहीं आलिया भट्ट ने तमिल ब्राह्मण लड़की का किरदार अदा किया था।
कॉलेज की दोस्ती धीरें- धीरें प्यार में बदल जाती है। फिर क्या कॉलेज खत्म होने के बाद कपल एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। पहले कपल के परिवार वाले इस बात से खफा होते हैं। बाद में काफी प्रयास करने के बाद कपल के परिवार के सदस्य भी मान जाते हैं और ऐसे होती है कपल की शादी। हालांकि काफी कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर के किरदार को निभाने के लिए किसी और एक्टर को चुना गया था। अंत में यह फिल्म अर्जुन कपूर को मिली थी।
प्रोड्यूसर का मानना था कि इस फिल्म के लिए सही च्वाइस सैफ अली खान ही है। हालांकि प्रोड्यूसर ने जब इस फिल्म की कहानी सैफ अली खान को बताई तो उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया।
इस फिल्म के लिए फिर शाहरुख खान को चुना गया। हालांकि शाहरुख इस फिल्म को करना चाहते थे। वह अपने पहले के काम को पूरा करने के बाद ही इस फिल्म को कर सकते थे। ऐसे में यह फिल्म उनके हाथ से भी निकल गई।
इसे भी पढ़ें : क्या वाकई अजय देवगन ने काजोल के सामने रखी थी शाहरुख खान के साथ काम न करने की शर्त?
इस फिल्म के लिए फिर रणबीर कपूर को चुना गया। हालांकि रणबीर कपूर को फिल्म के मेकर्स के बीच कुछ बाच क्लियर ना होने के कारण इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने भी ना कह दिया। जिसके बाद इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को चुना गया।
इसे भी पढ़ें : जानिए बड़े पर्दे पर किस दिन रिलीज हो सकती है कमल हासन की फिल्म 'इंडियन-2'
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।