बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं जो सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। कई ऐसे शख्सियत हैं जिनकी सच्ची कहानियों को पर्दे पर उतारा गया है। इन कहानियों ने ना सिर्फ दिल जीता है बल्कि लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना है। हालांकि ऐसी सच्ची कहानियों को पर्दे पर उतारना इतना आसान नहीं होता है, निर्माताओं को बायोपिक बनाने के लिए इन हस्तियों की इजाजत लेनी पड़ती है और साथ ही उन्हें मोटी रकम भी अदा करनी पड़ती है। आइए जानते हैं किस सेलेब ने अपने ऊपर बनाई गई फिल्म के लिए कितना चार्ज किया है।ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि किस सेलेब्स ने अपने ऊपर बनाई गई फिल्म के लिए कितना चार्ज किया।
View this post on Instagram
इस लिस्ट में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। एमएस धोनी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। ऐसे में उनके लाइफ पर एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के नाम से फिल्म बनाई गई। इस रोल को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बखूबी निभाया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। GQ इंडिया की रिपोर्ट्स मुताबिक इस बायोपिक के लिए महेंद्र सिंह धोनी को 45 करोड़ रुपए जैसी मोटी रकम अदा की गई थी।
View this post on Instagram
संजय दत्त बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। संजय दत्त हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी के कारण लाइमलाइट में रहे हैं। ऐसे में उनकी लाइफ पर भी संजू फिल्म बनाई गई। इस फिल्म में उनका रोल रणबीर कपूर ने प्ले किया था। इस फिल्म के लिए संजय दत्त ने 9 से 10 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।
बॉक्सर मैरी कॉम के ऊपर भी फिल्म बनी थी। इसे भी लोगों ने खूब पसंद किया था। मैरी कॉम के रोल में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। GQ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए मैरी कॉम को मेकर्स ने 25 लाख रुपए दिए थे।
यह भी पढ़ें- कभी ज्वेलरी डिजाइनर थीं कृति खरबंदा, जानिए उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें
मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह के ऊपर भी फिल्म बनाई गई थी। इस फिल्म का नाम भाग मिल्खा भाग था। इस फिल्म में मिल्खा सिंह का रोल फरहान अख्तर ने प्ले किया था। फिल्म काफी सुपरहिट साबित हुई थी। बता दें कि मिल्खा सिंह ने इसके लिए कोई चार्ज नहीं किया था। मेकर्स ने के कहने पर उन्होंने सिर्फ एक रुपए ही लिया था।
View this post on Instagram
लक्ष्मी अग्रवाल को कौन नहीं जाता है वह एक एसिड अटैक सर्वाइवर हैं। उनकी जिंदगी पर भी फिल्म छपाक बनाई गई थी। मेघना गुलजार की फिल्म में दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी का किरदार निभाया था। लक्ष्मी अग्रवाल को इस फिल्म के राइट्स के लिए 13 लाख रुपए की रकम दी गई थी।
यह भी पढ़ें-प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने किया एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय संग रोका, शेयर की तस्वीरें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Instagram
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।