प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने किया एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय संग रोका, शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें नीलम उपाध्याय संग शेयर कर यह कंफर्म कर दिया है कि उनका रोका हो चुका हैं। 

 

priyanka brother siddharth rokafied with actress neelam upadhyaya

प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा लंबे समय से अभिनेत्री नीलम उपाध्याय को डेट कर रहे थे। वहीं अब सिद्धार्थ चोपड़ा ने अपनी रोका की तस्वीरें अपने इंस्ट्राग्राम के जरिए शेयर करके यह कंफर्म कर दिया है कि उनका रोका नीलम उपाध्याय संग हो चुका है। कपल एक साथ काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

सिद्धार्थ चोपड़ा ने शेयर की रोका की तस्वीरें

इस तस्वीरें में कपल एक साथ काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहे हैं। अपने रोका पर सिद्धार्थ चोपड़ा ने बेबी पिंक कलर का शेरवानी कैरी किया है। वहीं नीलम उपाध्याय पर्पल कलर के शूट में नजर आ रही हैं। कपल एक साथ तस्वीरें में काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहे हैं। फैंस और उनके करीबी दोस्त उनके इस तस्वीर पर उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं।

सिद्धार्थ - नीलम कब से कर रहे हैं डेट

लंबे समय से कपल को लेकर कहा जा रहा था कि कपल एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी बीच कपल की यह तस्वीर आने के बाद कपल के दोस्त और फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। कपल आएं दिन एक साथ नजर आते थे। हालांकि कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की थी।

इसे भी पढ़ें-प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की इशिता कुमार के साथ शादी टूटी, जानिए पूरी खबर

दो बार सगाई कर चुके हैं सिद्धार्थ

आपको बता दें कि इससे पहले सिद्धार्थ दो बार सगाई कर चुके हैं। सिद्धार्थ ने अपनी गर्लफ्रेंड कनिका माथुर संग अक्टूबर 2014 में सगाई की थी। हालांकि एक महीने के बाद ही उनका यह रिश्ता टूट गया। वहीं सिद्धार्थ ने पांच साल बाद साल 2019 अप्रैल में इशिता कुमार संग सगाई की थी लेकिन ये रिश्ता भी टूट गया।

इसे भी पढ़ें-प्रियंका चोपड़ा के इन लुक्स ने जीता फैंस का दिल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- instagram neelam upadhyaya

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP