Sat Apr 11, 2026 | Updated 01:42 AM IST
image

Rashmika Mandanna Birthday Photos: शादी के बाद रश्मिका मंदाना ने कुछ यूं सेलिब्रेट किया अपना पहला बथर्ड, पति विजय संग शेयर कीं फोटोज तो फैंस ने लुटाया प्यार

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से शादी के बाद हाल ही में अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी बर्थडे फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-10, 14:59 IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में तेलुगू और कोडावा रिवाजों से शादी की थी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने इनपर खूब प्यार बरसाया था। कपल की ट्रेडिशनल वेडिंग फोटोज ने लगभग सभी सेलेब्स की वेडिंग फोटोज का रिकॉर्ड तोड़ दिया और इन्हें सोशल मीडिया पर 40 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स मिले थे। अब रश्मिका ने अपने बर्थडे की फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। रश्मिका ने हाल ही में अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। मिसेज देवरकोंडा के तौर पर ये उनका पहला बर्थडे था और अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सेलिब्रेशन की इनसाइड फोटोज शेयर की है। आप भी इन फोटोज पर नजर डाल लीजिए।

रश्मिका मंदाना ने शेयर कीं बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

रश्मिका मंदाना ने अपने 30वें बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज इंस्टाग्राम पर एक प्यारे से नोट के साथ पोस्ट की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। वो फोटोज में विजय, अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरा 30वां बर्थडे कुछ अलग था। लंबे समय के बाद मैं घर गई...उस मंदिर में गई जहां मैं बचपन से जाती आई हूं...अपने स्कूल गई और इसे बाहर से देखा और कुछ देर को लिए मानो अपने बचपन को महसूस किया। उन लोगों के साथ केक कट किया, मैं जिनकी वजह से हूं और उन लोगों के साथ भी, जो हमेशा के लिए मेरे बन गए हैं। एक डिनर में मैं अपने परिवार के उन लोगों से मिली, जो शादी में नहीं आ पाए थे, वो लोग जिन्होंने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है। मेरी स्कूल की सहलियों से लेकर वो दोस्त जो अब मेरा परिवार बन चुके हैं...सब इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। मुझे लगता है कि जिंदगी में जो होता है, अच्छे के लिए होता है।"

यह भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस के नाम लिखा प्यार भरा मैसेज

'कॉकटेल 2' में नजर आने वाली हैं रश्मिका मंदाना

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

रश्मिका मंदाना साउथ इंडस्ट्री का तो बड़ा नाम हैं ही, लेकिन एक्ट्रेस अब बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना चुकी हैं। वो 'थामा', 'छावा' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं और इन सभी फिल्मों में उनके काम की खूब तारीफ हुई है। अब एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन होंगे। फिल्म के कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म 19 जून को रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ग्रांड वेडिंग के बीच जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर? करोड़ों की कमाई करता है कपल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी को फैंस खूब प्यार देते हैं और इनकी वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image courtesy: Instagram/Pallav Palliwal, Rashmika Mandanna

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।