राधिका मर्चेंट जल्द ही अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने वाली हैं। ऐसे में राधिका मर्चेंट के बारे में सभी लोग सब कुछ जानना चाहते हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हो चुकी हैं। कपल जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको राधिका मर्चेंट के बचपन की कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं।
रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबनी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट खूबसूरती में किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। राधिका मर्चेंट एनकॉर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की इकलौती बेटी हैं। राधिका को अपनी सास की तरह डांस का काफी शौक है।राधिका ने करीब 8 साल तक भरतनाट्यम सीखा है।
राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर, 1994 को हुआ था। राधिका और अनंत बचपन से एक- दूसरे को जानते हैं। कपल ने लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया है। कपल ने 29 दिसंबर 2022 को की रोका सेरेमनी की थी।
View this post on Instagram
अभी की तरह राधिका मर्चेंट बचपन में भी काफी ज्यादा क्यूट थी। राधिका मर्चेंट की कुछ बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह काफी ज्यादा क्यूट नजर आ रही हैं। अब भी वह काफी ज्यादा खूबसूरत है। उनकी एक तस्वीर सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। अंबानी परिवार की दोनों बहुएं ही काफी ज्यादा खूबसूरत है
इसे जरूर पढ़ें - Radhika Merchant-Anant Ambani: राधिका और अनंत की लव स्टोरी है बेहद खास, देखें खूबसूरत फोटोज
राधिका ने एजुकेशन विदेश से किया। इसके बाद वह भारत लौटी जिसके बाद उन्होंने इंडिया फर्स्ट ऑर्गनाइजेशन के साथ इंटर्नशिप किया। इसके बाद वह अब अपनी फैमिली बिजनेस को संभालती है। इतना ही नहीं वह रिलायंस इंडस्ट्री में भी अपने होने वाले पति के साथ काम करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Radhika Merchant की बहन दिखती हैं बेहद खूबसूरत, जानें उनके बारे में
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- Radhika fan page
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।