TV Celebs Popular In Movies: टीवी की दुनिया से निकले इन सितारों ने बॉलीवुड में भी कमाया अच्छा नाम

इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे हैं। जिन्होंने टीवी शोज से अपने करियर की शुरुआत करके फिल्मी दुनिया में भी अच्छा नाम कमा लिया है। आज हम आपको उन्हीं सेलेब्स की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं।  
tv stars in films

Tv Stars Famous In Films: टीवी शोज के बाद फिल्मी दुनिया में नाम कमाना कोई आसान बात नहीं होती है। वो भी अगर कम समय में ये मुकाम हासिल हो जाए तो वो बड़ी बात हो जाती है। इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे हैं, जिन्होंने ऐसा करके दिखाया है। छोटे पर्दे से अपना करियर शुरु करके इन सेलेब्स ने बॉलीवुड में भी आज अपनी अच्छी धाक जमा ली है।

इन सितारों ने कई हिट टीवी सीरियल्स देने के बाद फिल्मी जगत में आने के बाद भी बहुत सी हिट मूवीज से भी दर्शकों का दिल जीता। आज हम आपको ऐसे ही टेलेंटिड कलाकारों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जो टीवी की दुनिया में नाम कमाने के बाद आज बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं।

विक्रांत मेसी

विक्रांत मेसी ने साल 2007 में धूम मचाओ धूम टीवी सीरीज से अपना करियर शुरु किया था। इसके बाद एक्टर ने कई हिट शोज बालिका वधु, कुबूल है, बाबा ऐसो वर ढूंढो और ये है आशिकी जैसे सीरियल्स में काम किया। आज विक्रांत कई बॉलीवुड फिल्मों और सीरीज के जरिए दर्शकों को अपना दीवाना बना रहे हैं। 12th फेल के बाद तो उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बढ़ गई। आज अभिनेता छोटे और बड़े पर्दे पर अच्छा नाम कमा चुके हैं।

ये भी पढ़ें : टल का बिल चुकाने के लिए आखिर क्यों बेचना पड़ा था विक्रांत मैसी को अपना फोन? जानें वजह

मौनी रॉय

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

इस लिस्ट में टीवी की नागिन बनकर दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली मौनी रॉय का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री कई हिट टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। बेहद कम समय में मौनी रॉय ने टीवी इंडस्ट्री से फिल्मी दुनिया में अच्छा नाम कमाया।

रोनित रॉय

रोनित रॉय भी टीवी जगत का फेमस चेहरा हैं। उन्होंने टीवी के जरिये अपनी खास पहचान बनाई। आज रोनित योद्धा, शमशेरा, ब्लडी डैडी और शहजादा समेत कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में एक्टर ने टीवी जगत के बाद बॉलीवुड में भी नाम कमाया।

ये भी पढ़ें : रूपाली गांगुली से लेकर गौरव खन्ना तक, जानें फेमस टीवी स्टार्स की पढ़ाई के बारे में

राधिका मदान

टीवी सीरियल्स की हिट अदाकारा राधिका मदान भी आज बॉलीवुड दुनिया में जलवा बिखेर रही हैं। छोटे पर्दे पर कई हिट शोज देने के बाद राधिका आज फिल्मी जगत में भी अपनी शानदार एक्टिंग से दिल जीत रहीं हैं। टीवी शो मेरी आशिकी तुमसे ही से अपना करियर शुरू करने वाली डीवा आज कई बड़े एक्टर्स संग काम कर रही हैं।

प्राची देसाई

एकता कपूर के कई हिट टीवी सीरियल्स का हिस्सा रहीं प्राची देसाई ने भी बॉलीवुड में आज अच्छी पहचान बना ली है। अभिनेत्री साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म वन्स अपोन अ टाइम इन मुंबई से काफी फेमस हुई थीं। इसके अलावा भी डीवा कई फिल्मों में नजर आईं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP