Pushpa-2 फेम एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है संध्या भगदड़ मामला जिसने पैदा किया विवाद?

'पुष्पा-2' फिल्म को लेकर लंबे समय से अल्लू अजुर्न सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें, पिछले सप्ताह अल्लू अर्जुन उनकी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी, जिसकी वजह से आज यानी शुक्रवार को उन्हें हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Sandhya Theater Stampede Allu arjun

Pushpa-2 Allu Arjun: दुनियाभर में साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्षा-2' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसी बीच सुपरस्टार अल्लू अजुर्न की गिरफ्तारी की खबर आई। बता दें, तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पिछले हफ्ते फिल्म 'पुष्पा 2:द रूल' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ के दौरान हुई मौत के मामले में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस घटना के लिए अल्लू अजुर्न और थिएटर मैनेजमेंट पर मामला दर्ज किया है। चलिए जानते हैं क्या है संध्या थिएटर भगदड़ मामला।

अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। मामले को लेकर हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस एक्टर से पूछताछ करेगी। भगदड़ के दौरान हुई 35 वर्ष की महिला की मौत के बाद एक्टर और उनकी टीम ने शोक जताया था। साथ ही एक्टर ने महिला परिवार को आर्थिक मदद देने का वादा किया था।

क्या है संध्या थिएटर भगदड़ मामला?

हैदराबाद के संध्या थिएटर में 04 दिसंबर को 'पुष्पा-2' की स्क्रीनिंग रखी गई थी। स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर की आने की खबर को सुनकर उनके ढेरों फैंस की भीड़ थिएटर पहुंच गई थी। भीड़ को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ गया था। स्क्रीनिंग के आखिर में एक्टर फैंस ने पहुंचे। एक्टर से मिलने के लिए लोग भागे जिसके वजह से भगदड़ मच गई। भीड़ एक्टर से मिलने के लिए उनकी गाड़ी की तरफ जमा होने लगे। भगदड़ होने की वजह से एक बच्चा बेहोश हो गया था,तो वहीं 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बता दें, महिला परिवार के साथ 'पुष्पा-2' देखने गई थी। इस मामले को लेकर कुछ दिन बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कांफ्रेंस कर परिवार को सांत्वना दी थी।

इसे भी पढ़ें-पुष्पा 2 देखने से पहले पढ़ लें ये 10 ट्वीट्स, ऑडियंस ने दे दिया अपना रिव्यू

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP