Pulkit And Kriti Wedding: एकता कपूर के सीरियल से पुलकित सम्राट ने रखा था छोटे परदे पर कदम, जानें उनसे जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स

पुलकित और कृति की शादी के फंक्शन आज से शुरू होने जा रहे हैं। पुलकित ने छोटे परदे से काम शुरू कर इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाया है। चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स।

 
pulkit samrat journey

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों शादी की शहनाई सुनाई दे रही हैं। बी-टाउन के क्यूट कपल पुलकित और कृति शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये दोनों पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी के फंक्शन्स आज से शुरू हो रहे हैं। पुलकित और कृति दोनों ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। जहां कृति ने साउथ फिल्मों से एक्टिंग की शुरुआत की थी। वहीं, पुलकित ने एकता कपूर के सीरियल से छोटे परदे पर कदम रखा था। चलिए आपको बताते हैं पुलकित सम्राट से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स।

पुलकित ने एकता कपूर के सीरियल से की थी शुरुआत

पुलकित ने इंडस्ट्री में पहचान 2013 में आई फिल्म फुकरे से बनाई थी और ज्यादातर लोग उन्हें इसी रोल से जानते हैं। लेकिन असल में पुलकित ने इंडस्ट्री में कदम 2006 में रखा था। इस साल वह एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नजर आए थे। इस सीरियल में उन्होंने लक्ष्य विरानी का रोल प्ले किया था। इसके बाद 2012 में उन्होंने फिल्म बिट्टू बॉस में काम किया और फिर फुकरे फिल्म से उनके करियर की गाड़ी चल निकली। उनके खाते में सनम रे, डॉली की डोली, वीरे की वेडिंग और पागलपंती जैसी फिल्में हैं। पागलपंती फिल्म के सेट पर ही उनकी मुलाकात कृति से हुई थी।

दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं पुलकित सम्राट

पुलकित सम्राट का जन्म दिल्ली में हुआ था और उन्होनें यही अपनी पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने एक डिजाइनिंग कॉलेज से एडवरटाइजिंग का कोर्स किया। जिसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत की और फिर कुछ ही वक्त बाद एक्टिंग का कोर्स किया। पुलकित और कृति दोनों दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं इसलिए उनकी शादी के फंक्शन दिल्ली में हो रहे हैं।

सलमान खान की बहन के साथ की थी शादी

बता दें कि पुलकित की पहली शादी सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ हुई थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और कुछ वक्त बाद ये दोनों अलग हो गए थे। अब पुलकित दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- को-स्टार...दोस्ती...और फिर प्यार..कुछ ऐसी है Pulkit Samrat और Kriti Kharbanda की लव स्टोरी

आपको बी टाउन के किस रियल लाइफ कपल की लव स्टोरी सबसे ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Instagram/Pulkit Samrat,Kriti Kharbanda

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP