herzindagi
OTTplay Awards 2025 Winners

OTTPlay Awards 2025: काजोल और मनोज बाजपेयी को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब, यहां जानें और किन सितारों का नाम विनर्स लिस्ट में शामिल

OTTplay Awards 2025 Winner List:ओटीटी मनोरंजन की दुनिया में अपने काम से पहचान बनाने वाले कलाकारों को उनके परफॉर्मेंस के लिए अवार्ड दिया गया है। इस लिस्ट में हिना खान से लेकर मनोज बाजपेयी का नाम शामिल है। चलिए जानते हैं विनर्स की लिस्ट-
Editorial
Updated:- 2025-03-24, 14:07 IST

OTTplay Awards 2025 Full List of Winners: आज के समय ओटीटी प्लेटफॉर्म एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक अलग पहचान बना रखी है। बता दें कि ओटीटी एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके ओटीटी प्ले का तीसरा संस्करण शनिवार की रात मुंबई में आयोजित किया गया था। इस समारोह में विभिन्न प्रकार के अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं और सार्वजनिक हस्तियों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन से परे अपने करियर को आगे बढ़ाया है। डायरेक्टर इम्तियाज अलग, अनुपम खेर, राघव जुयाल और मनोज बाजपेयी जैसे तमाम सितारों ने इस महफिल में शिरकत की और खिताब अपने नाम किया। इस अवॉर्ड फंक्शन में भारतीय भाषाओं की फिल्मों और वेब सीरीज के बेहतरीन कलाकारों को उनके क्रिएटिव अंदाज और एक्टिंग स्किल को लेकर सम्मानित किया गया।

इस शो को अपारशक्ति खुराना और कुबरा सैत ने होस्ट किया था। इस आर्टिकल में आज हम आपको उन सितारों का नाम बताने जा रहे है, जो विनर्स लिस्ट में शामिल थे।

ओटीटीप्ले अवॉर्ड 2025 की विनर्स लिस्ट

OTTplay Awards 2025

ओटीटीप्ले अवार्ड के तीसरे संस्करण में कई एक्साइटिंग कैटेगरी थीं और उन कैटेगरी के विनर्स की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं। चलिए जानते हैं किन सितारों का नाम ओटीटी प्ले अवॉर्ड विनर्स के लिए चुना गया है।

  • बेस्ट फिल्म: गर्ल्स विल बी गर्ल्स (अली फज़ल और ऋचा चड्ढा)
  • बेस्ट निर्देशक (फिल्म): इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)
  • बेस्ट एक्टर (पुरुष): लोकप्रिय: मनोज बाजपेयी (डिस्पैच)
  • बेस्ट एक्टर (पुरुष) - आलोचक: अनुपम खेर (विजय 69, द सिग्नेचर)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (महिला) - समीक्षक: पार्वती थिरुवोथु (मनोराथंगल)
  • बेस्ट एक्ट्रेस  (महिला) - लोकप्रिय: काजोल (दो पत्ती)
  • नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर : सनी कौशल (फिर आई हसीन दिलरुबा)
  • कॉमेडी में बेस्ट एक्टर: प्रिया मणि (भामाकलापम 2)
  • ब्रेकथ्रू परफॉरमेंस (पुरुष): अविनाश तिवारी (द मेहता बॉयज़)
  • ब्रेकथ्रू परफॉरमेंस (महिला): शालिनी पांडे (महाराज)

इसे भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय की ये फिल्में जीत चुकी हैं फिल्मफेयर...एक को मिल चुके हैं 6 अवार्ड

वेब सीरीज

Indian OTT Awards

  • बेस्ट सीरीज: पंचायत सीजन-3 (अरुणाभ कुमार, निर्माता और सह-निर्माता और विजय कोशी, पूर्व निर्माता और द वायरल फीवर के अध्यक्ष)
  • बेस्ट डायरेक्टर(सीरीज): निखिल आडवाणी (फ्रीडम एट मिडनाइट) और प्रदीप मददली (विक्कटकवि)
  • बेस्ट अभिनेता (पुरुष) - समीक्षक: जयदीप अहलावत (पाताल लोक S2)
  • बेस्ट अभिनेता (पुरुष) - लोकप्रिय: राघव जुयाल (ग्यारह ग्यारह)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (महिला) - समीक्षक: निमिषा सजयन (पॉचर)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (महिला) - लोकप्रिय: अदिति राव हैदरी (हीरामंडी)
  • बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर (पुरुष): राहुल भट्ट (ब्लैक वारंट)
  • बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस (महिला): ज्योतिका (डब्बा कार्टेल)
  • बेस्ट कॉमेडी एक्टर : नीरज माधव (लव अंडर कंस्ट्रक्शन)
  • निर्णायक प्रदर्शन (पुरुष): अभिषेक कुमार (थलाइवेटियन पलायम)
  • ब्रेकथ्रू परफॉरमेंस (महिला): पत्रलेखा (IC 814)

ओटीटीप्ले पुरस्कार की अन्य कैटेगरी और विनर्स

OTTplay Awards 2025

  • बेस्ट टॉक शो होस्ट: राणा दग्गुबाती (द राणा दग्गुबाती शो)
  • बेस्ट रियलिटी शो: द फैब्युलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स
  • बेस्ट गैर-स्क्रिप्टेड शो: शार्क टैंक (बिमल उन्नीकृष्णन और राहुल होतचंदानी)
  • ट्रेलब्लेजर ऑफ द ईयर (पुरुष): श्री मुरली (बघीरा)
  • वर्सटाइल एक्ट्रेस ऑफ दि ईयर (महिला):  कनी कुश्रुति (गर्ल्स विल बी गर्ल्स/पोचर/थलाईमई सेयालागम/नागेंद्रन के हनीमून)
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री सीरीज: द रोशन्स (राजेश रोशन, राकेश रोशन और शशि रंजन)
  • न्यू वेव सिनेमा में अग्रणी योगदान: अश्विनी पुनीत राजकुमार
  • प्रॉमिसिंग एक्टर (महिला): हिना खान (गृहलक्ष्मी)
  • बेस्ट ओटीटी सीरीज डेब्यू: वेधिका (यक्षिणी)
  • प्रॉमिसिंग एक्टर (पुरुष): अपारशक्ति खुराना (बर्लिन)
  • राइजिंग स्टार ऑफ दि ईयर: अवनीत कौर (पार्टी टिल आई डाई)
  • ट्रेलब्लेज़र ऑफ द इयर (महिला): दिव्या दत्ता (शर्माजी की बेटी और बंदिश बैंडिट्स S2)

इसे भी पढ़ें-  IIFA Awards 2025 Winners List: 'लापता लेडीज' की झोली में गिरे सबसे  ज्यादा अवॉर्ड, कार्तिक आर्यन ने भी मारी बाजी... देखें विनर लिस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- OTT Award Official Instagram Page

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।