बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यूं तो एक्ट्रेस अपने काम से ज्यादा अपने लुक और अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि फिलहाल अभिनेत्री के फैंस उनसे काफी ज्यादा नाराज नजर आ रहे हैं।
एक वायरल वीडियो जो झलक दिखला जा 11 के सेट का वीडियो है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा नॉनवेज खाती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा के फैंस का कहना है कि उन्होंने लोगों के झूठ बोला है कि वह वेजिटेरियन हैं। इस वीडियो पर उनके फैंस ने जमकर मलाइका अरोड़ा को बुरा- भला कह रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि मलाइका अरोड़ा PETA की मेंबर है। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के सामने यह अनाउंस भी किया था कि वह वीगन बन गई है। बता दें कि फराह खान ने एक BTS वीडियो शेयर किया। जिसमें फराह, मलाइका के अलावा अरशद वारसी जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इस दौरान मलाइका नॉनवेज खाते हुए नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: कार से लेकर आउटफिट्स तक, मलाइका अरोड़ा करती हैं इन एक्सपेंसिव चीजों का इस्तेमाल
इस वायरल वीडियो में मलाइका को फराह खाना परोसती हुए नजर आती हैं। फराह कहती हैं कि यखनी पुलाव जो मलाइका मैडम का मोस्ट फेवरेट है और फिश कड़ी उनकी मां ने टिफिन में पैक करके भेजा है। अब इस वायरल वीडियो को कारण मलाइका अरोड़ा को काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि अभिनेत्री ने अभी तक इस वीडियो को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। बता दें कि अब ज्यादातर मलाइका फिल्मों में नहीं बल्कि टीवी शोज में बतौर जज काम करते नजर आती हैं।
इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज है वशिष्ठासन, रोजाना करने के 5 फायदे जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- malaika arora instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।