Best Dual Role Indian Movies: बॉलीवुड में डबल रोल हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा रहा है। जब एक ही एक्टर या एक्ट्रेस दो अलग-अलग किरदारों में नजर आते हैं, तो उन्हें दर्शकों द्वारा ज्यादा पसंद किया जाता है। हाल ही में, कृति सेनन अपनी नई फिल्म 'दो पत्ती' में डबल रोल निभाते हुए नजर आई हैं। इस फिल्म में उन्होंने जुड़वा बहनों का किरदार निभाया है। यह फिल्म न सिर्फ कृति के अभिनय का बल्कि उनके प्रोड्यूसर के तौर पर भी डेब्यू कर रही हैं। इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं, कि कृति से पहले भी किन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने पर्दे पर डबल रोल निभाया है।
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल से दर्शकों का दिल जीता है। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत से ही कई यादगार किरदार निभाए हैं, जिनमें डबल रोल भी शामिल हैं। 'चांदनी चौक टू चाइना' में दीपिका ने सखी और सूजी नाम की दो अलग-अलग किरदार निभाए थे। इसके बाद उन्होंने 'ओम शांति ओम' शांति प्रिया और संध्या उर्फ 'सैंडी' नाम की दो अलग-अलग किरदार निभाए थे।
इसे भी पढ़ें- शाहरुख खान से सोनाक्षी सिन्हा तक, अपनी ही फिल्मों के सीक्वल से बाहर हुए ये सुपरस्टार
बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हेमा मालिनी ने 'सीता और गीता' में डबल कैरेक्टर में नजर आई थी। फिल्म में हेमा मालिनी का डबल रोल किरदार को इतनी बारीकी से निभाया था, कि दोनों किरदारों में फर्क कर पाना मुश्किल था।
श्रीदेवी ने अपने करियर में कई फिल्मों में डबल रोल निभाए हैं और उन्होंने हर किरदार को बखूबी निभाया है। एक्ट्रेस, 'चालबाज', 'लम्हे', 'मिस्टर इंडिया' और 'जूही' फिल्मों में डबल रोल में नजर आईं थी।
View this post on Instagram
काजोल ने फिल्म "दुश्मन" में डबल रोल निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने जुड़वा बहनों का किरदार निभाया था, जिनमें से एक बहुत ही शांत और दूसरी काफी गुस्सैल थी। काजोल ने दोनों किरदारों में काफी अंतर दिखाया था।
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल-भुलैया-2' में मशहूर अदाकारा तब्बू डबल रोल में नजर आई थीं। 'भूल-भुलैया-2' में तब्बू ने मंजुलिका और अंजुलिका नाम की दो बहनों का किरदार निभाया था। ये दोनों किरदार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे।
मंजुलिका एक भूत थी, जबकि अंजुलिका एक सामान्य इंसान थी। तब्बू ने इन दोनों किरदारों को बारीकी से निभाया और दर्शकों को चौंका दिया।
इसे भी पढ़ें- एम.एफ. हुसैन ने 67 बार देखी माधुरी दीक्षित की फिल्म तो धक-धक गर्ल ने घर में लगाई उनकी पेंटिंग, जानें इनकी कहानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Imdb
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।