herzindagi
madhuri dixit

एम.एफ. हुसैन ने 67 बार देखी माधुरी दीक्षित की फिल्म तो धक-धक गर्ल ने घर में लगाई उनकी पेंटिंग, जानें इनकी कहानी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और डॉ.श्रीराम माधव नेने ने मुंबई के समुद्र किनारे स्थित अपने अपार्टमेंट को अपने खास फैन एम. एस हुसैन की पेंटिंग से डेकोरेट किया है।
Editorial
Updated:- 2024-10-29, 17:09 IST

Madhuri Dixit House Pics: मकबूल फिदा हुसैन भारत के मशहूर और सबसे विवादास्पद चित्रकार थे। उनकी चित्रकारिता लाखों डॉलर में बिका करती थी। उनकी बनाई पेंटिंग पर कई तरह के विवाद हुए। इसके बाद उन्होंने साल 2006 में भारत छोड़ दिया। था। आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि एम.एस. हुसैन बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन थे।

इसके चलते उन्होंने फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को एम.एस. हुसैन ने 67 बार देखी थी। बता दें,माधुरी दीक्षित ने हुसैन की इस पेंटिंग की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं। उन्होंने इस पेंटिंग को अपने घर में सजाया था, जिससे कला और सिनेमा का एक खूबसूरत संगम देखने को मिला।

 माधुरी ने आशियाने को सजाने के लिए लगाई ये खास पेंटिंग

भारत के सबसे प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक, हुसैन अपनी बोल्ड और जीवंत पेंटिंग के लिए जाने जाते थे। उनकी कई पेंटिंग में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को दर्शाया गया है, और इनमें से एक खास पेंटिंग थी जो उन्होंने माधुरी दीक्षित पर बनाई थी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Architectural Digest India (@archdigestindia)

माधुरी दीक्षित अंतर-पीढ़ी के प्रशंसकों की रानी हैं। उन्होंने अपने सुंदर नृत्य और असाधारण प्रतिभा से दशकों तक कई दिलों पर राज किया है। घर को सजाने के लिए अदाकारा ने एम.एस. हुसैन की कुछ खास पेंटिंग को लगाया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने लिखा कि मैंने 90 के दशक के कुछ सबसे मशहूर हिट गानों पर उनके नृत्य की यादें वापस पाईं।

इस पेंटिंग में तेजाब (1988) में मोहिनी, दिल (1990) में मधु, अंजाम (1994) में शिवानी, हम आपके हैं कौन (1994) में निशा, दिल तो पागल है (1997) में पूजा और भी बहुत कुछ- फिर भी फिल्मों के बाहर माधुरी के ईमानदार और शांत स्वभाव की हमेशा अलग ही प्रशंसा की जाती है।

इसे भी पढ़ें- रणबीर कपूर की रामायण में दिखेगा ये खास स्टंट, जानें कौन करेगा डिजाइन

माधुरी दीक्षित के दीवान थे मकबूल

mf hussain

जिंदगी के आठ दशक पूरे करने वाले एम.एफ. हुसैन जो माधुरी दीक्षित के सौन्दर्य पर मोहित हो गए थे, जिसके बाद वह उन्होंने न केवल 'धक-धक' गर्ल माधुरी की पेंटिंग को अपने कैनवास पर उतरा बल्कि गजगामिनी नाम से एक फिल्म भी बनाई थी। इसके साथ ही हुसैन ने 'आजा नचले' के लिए उन्होंने दुबई के लैम्सी सिनेमा को पूरा बुक कराया था।

इसे भी पढ़ें- 'द बकिंघम मर्डर्स' के अलावा ये हैं करीना कपूर के करियर की जबरदस्त फिल्में 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।