स्टार किड्स की पार्टी में आपने कई बार ओरी को देखा होगा। खासकर वह स्टार किड्स के साथ नजर आते है। अनन्या पांडे हो या जान्हवी कपूर सभी एक्ट्रेस औरी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। इतना ही नहीं उन्हें अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ भी देखा गया है। 'कॉफी विद करण सीजन 8' में सारा अली खान और अनन्या पांडे भी इनके बारे में बात करते हुए नजर आए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ओरी के बारें में सब कुछ बताने वाले हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
ओरी को सबसे पहले जाह्नवी कपूर के साथ स्पॉट किया गया था। जिसके बाद उनके फैंस को लगा कि वह जान्हवी को डेट कर रहे हैं। हालांकि कुछ दिनों के बाद देखा गया कि वह बॉलीवुड की कई स्टार किड्स के साथ नजर आ चुके हैं। हाल ही में ओरी ने मेट गाला इवेंट के दौरान मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के साथ भी पोज दिया था। दरअसल, ओरहान टॉम फोर्ड और प्राडा जैसे बिग ब्रांड्स के साथ काम करते है। ओरी की लिंकडिन प्रोफाइल के मुताबिक वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्पेशल प्रोडक्ट मैनेजर हैं। यह भी एक कारण है कि उनका कनेक्शन अंबानी परिवार के साथ है। इतना ही नहीं ओरी के पिता बड़े बिजनेसमैन हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि ओरी सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं हैं। वह हॉलीवुड में भी काफी पॉपुलर है। उन्हें कार्दशियन सिस्टर्स के साथ भी देखा गया है। औरी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी पार्टी की वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया करते हैं।
इसे भी पढ़ें: शाहरुख और ऐश्वर्या के बाद फ्रांस सरकार ने ऋचा चड्डा को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से किया सम्मानित
View this post on Instagram
ओरहान और सारा अली खान ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक साथ पढ़ाई की है। बॉलीवुड की हर एक बड़ी पार्टी में ओरी जरूर नजर आते है। उनका ड्रेसिंग सेंस भी बाकी के सेलेब्स से काफी अलग है। ओरहान और राधिका मर्चेंट को एक साथ देखा गया है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान के ये 5 दिलचस्प रिएक्शन शेयर किए
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।