herzindagi
Govinda Sunita Relationship

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा शादी से पहले क्या करती थीं? जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं 'हीरो नंबर-1 की वाइफ'

Sunita Ahuja Education: इन दिनों बॉलीवुड गलियारे से एक और कपल के डिवोर्स की खबरें सामने आ रही हैं। वह कोई और नहीं बल्कि जाने-माने कपल गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा हैं। चलिए जानते हैं 'ची ची' की वाइफ कितनी पढ़ी-लिखीं हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-05, 13:57 IST

Govinda Wife Sunita Qualification:: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा का नाम आए दिन लाइम लाइट में बना रहता है। लेकिन, इन दिनों कपल जिस कारण से चर्चा का विषय बने हुए हैं, उससे बॉलीवुड गलियारे में सनसनी फैल गई है। अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में बने रहने वाले कपल आज अपने डिवोर्स की खबर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब ऐसे में हर-तरफ यह खबर चल रही हैं कि क्या 37 साल के बाद गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा कितनी पढ़ी-लिखी हैं और वह शादी से पहले क्या करती थीं।

गोविंदा की पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

90 के दशक के जाने-माने दिग्गज कलाकार गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा अरुण अहूजा है। एक्टर ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के विरार इलाके के अन्नासाहेब वर्तक स्कूल से की है। इसी कॉलेज से इन्होंने बीकॉम में ग्रेजुएशन पूरा किया था। पढ़ाई के कुछ समय बाद गोविंदा ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। लव 86 उनकी पहली सुपरहिट फिल्म थी। वहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने एक इंटरव्यू में अपनी पढ़ाई को लेकर कहा था कि वह पढ़ाई से बहुत डरती थीं। सुनीता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई क्रिश्चियन स्कूल से की। उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है।

इसे भी पढ़ें- Govinda-Sunita Separation: शादी के कई सालों बाद रिश्तों में कैसे आ जाती हैं दूरियां? जानिए इससे निपटने के टिप्स

शादी से पहले क्या करती थी गोविंदा की पत्नी?

साल 1967 में सुनीता अहूजा का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था। हालांकि सुनीता जब पढ़ाई कर रही थीं, उसी दौरान उनकी मुलाकात गोविंदा से हुई थी। उस दौरान उनकी उम्र 15 वर्ष थी।

कब और कहां हुई थी गोविंदा और सुनीता की मुलाकात?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

गोविंदा की सुनीता आहूजा से मुलाकात उनकी बड़ी बहन की शादी में हुई थी। बता दें कि सुनीता की बड़ी बहन की शादी गोविंदा के मामा आनंद सिंह से हुई थी। गोविंदा अपने स्ट्रगल के दिनों में तीन साल तक अपने मामा के घर पर रहकर समय बिताया। इस प्रकार, गोविंदा के मामा, सुनीता के जीजा लगते हैं। सुनीता का भी अपनी बहन और जीजा के घर आना-जाना लगातार बना रहता था। यहां पर इन दोनों लोगों की मुलाकात हुई थी।

इसे भी पढ़ें- क्या सच में 37 साल का रिश्ता तोड़ रहे हैं गोविंदा और सुनीता आहूजा? जानें दोनों को लेकर अब तक क्या-क्या खबरें आईं सामने

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- instagram 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।