Viral Video: बॉलीवुड सितारों के कुछ किरदारों को लोग बहुत पसंद करते हैं। परंतु कुछ सेलेब्स रियल लाइफ में भी इतने डाउन टू अर्थ होते हैं, कि फैंस उनकी हमेशा तारीफ करते हैं। मीडिया कर्मियों से लेकर आसपास खड़े लोगों के साथ व्यवहार करने के मामले में कुछ सितारे सबसे आगे हैं। यही कारण है कि इनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। आइए देखते हैं कुछ ऐसे ही वायरल वीडियोज।
Suhana khan pic.twitter.com/SLJ8J086fa
— Jigar Shah (@JigarSh65249731) August 12, 2023
इन वायरल हो रहे वीडियो में सुहाना खान एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक महिला सुहाना से पैसे मांगने आ जाती है। सुहाना उन्हें इग्नोर करने की बजाए पर्स में से 500- 500 रुपये के दो नोट निकाल कर दे देती है। फैंस सुहाना खान को ऐसा करते देख बहुत तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
इसे भी पढ़ेंः शाहरुख खान की बेटी सुहाना हैं इस सेलेब की दीवानी, क्या आप जानते हैं सुहाना खान के बारे में ये 10 बातें?
View this post on Instagram
बॉलीवुड सेलेब्स जहां भी जाते हैं, स्टार्स पीछे-पीछे चले जाते हैं। कुछ समय पहले आलिया भट्ट का भी एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो खुद पैपराजी को उनकी चप्पल उठाकर देती हैं। फैंस ने उनके इस अंदाज की काफी तारीफ की थी।
View this post on Instagram
शहनाज कौर गिल भी अपने फैंस के लिए हमेशा से स्पेशल कॉर्नर रखती हैं। उनसे जिस भी इवेंट में, जितने भी फैंस मिलने आते हैं, वो सबको मौका देती हैं। साथ ही इस बात का भी खास ख्याल रखते हैं कि कोई फैंस के साथ बुरा व्यवहार ना करे।
View this post on Instagram
इस वायरल वीडियो में देखिए कार्तिक आर्यन का फैन पेज चलाने वाली लड़की असलियत में अपने स्टार को देख कैसे रिएक्ट करती है। इस वीडियो को देख साफ कहा जा सकता है कि सिर्फ फैंस ही नहीं, कार्तिक भी अपने चाहने वालों को बहुत प्यार करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः कार्तिक आर्यन ने किराये पर लिया शाहिद कपूर का बंगला, ये सेलेब्स भी रहते हैं रेंट पर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।