herzindagi
actresses who disappeared after their debut film

पहली फिल्म के बाद ही गुमनाम हो गईं थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस,आप भी जानिए इनके नाम

बॉलीवुड में कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं जिन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की, लेकिन अब वह बड़े परदे से पुरी तरह से गायब हो चुकी हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-11, 19:43 IST

Actresses Who Have Completely Disappeared From Bollywood: हर लड़की का सपना होता है कि वह एक बार तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी किस्मत जरूर आजमाए। कुछ को हुनर दिखाने का मौका भी मिलता है, लेकिन पहले ही फिल्म के साथ उनका करियर समाप्त हो जाता है। आज हम उन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में जानेंगे जिन्होंने बड़े पर्दे पर बड़े एक्टर्स के साथ डेब्यू किया, फिल्म हिट हुई और नाम भी मिला, लेकिन वो एक्ट्रेसेस बड़े पर्दे से गायब हो गईं।

किम शर्मा


 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kimi Sharma (@kimsharmaofficial)

इस लिस्ट में पहले नंबर पर किम शर्मा का नाम शामिल है। किम शर्मा ने शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में डेब्यू का था। किम शर्मा को फिल्म में जुगल हंसराज के अपोजिट कास्ट किया गया था, लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी। फिल्म भी हिट साबित हुई थी। लेकिन किम शर्मा इसके बाद की फिल्मों में ऑडियंस की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। कुछ समय के बाद वह फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं।

गायत्री जोशी

गायत्री जोशी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है इन्होंने भी शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। गायत्री जोशी ने शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश से 2004 में एक्टिंग करियर का डेब्यू किया था, पहली फिल्म के बाद ही उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। फिलहाल गायत्री अपने परिवार के साथ हंसी खुशी जिंदगी बिता रही हैं।

भूमिका चावला

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhumika Chawla (@bhumika_chawla_t)

भूमिका चावला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। भूमिका चावला ने भी सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लोगों को फिल्म भी खूब पसंद आई थी और भूमिका और सलमान की जोड़ी भी खूब पसंद आई थी। लेकिन वह भी बॉलीवुड में कुछ कमाल नहीं कर पाईं। हालांकि उन्होंने जब साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख किया तो उन्होंने खूब नाम कमाया। एक्ट्रेस आखिरी बार एमएस धोनी मूवी में धोनी की बहन का किरदार निभाती हुई नजर आई थीं।

ग्रेसी सिंह

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gracy Singh (@iamgracysingh)

अभिनेत्री ग्रेसी सिंह भी गुमनाम एक्ट्रेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं। ग्रेसी ने आमिर खान की फिल्म लगान से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह मुन्ना भाई जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। लेकिन अब वो बड़े परदे से गायब हो चुकी हैं।

भाग्यश्री

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

सलमान खान की एक्ट्रेस भाग्यश्री का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। भाग्यश्री ने भी सलमान खान के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी।उनकी पहली फिल्म मैंने प्यार किया काफी हिट साबित हुई थी। भाग्यश्री को खूब सुर्खियां भी मिली थी, लेकिन बॉलीवुड में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा।हालांकि अब वह कुछ रियलिटी शोज में नजर जरूर आती हैं।

प्रीति झांगयानी  

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Preeti Jhangiani (@jhangianipreeti)

प्रीति झांगयानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भी मोहब्बतें फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। फिल्म काफी सुपरहिट साबित हुई थी, जिमी शेरगिल के अपोजिट उन्हें कास्ट किया गया था। लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी, हालांकि इस फिल्म की सफलता के बाद प्रीति अपने फैंस की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई और आज प्रीति फिल्मी पर्दे से काफी दूर हो चुकी हैं।

स्नेहा उल्लाल

ऐश्वर्या राय की कॉपी कैट स्नेहा उल्लाल ने भी सलमान खान की फिल्म लकी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद वो बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं।

यह भी पढ़ें- Bollywood Couples: परिणीति-राघव से लेकर सिध्दार्थ-कियारा तक बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने मीडिया की नजरों से छिपाकर रखी अपनी लव स्टोरी

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।