herzindagi
kriti kharbanda education and qualification

जानिए कितनी पढ़ी लिखी हैं एक्ट्रेस कृति खरबंदा

कृति खरबंदा की जल्द ही शादी होने वाली हैं। आज हम आपको उनकी एजुकेशन के बारे में बताने वाले हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-03-05, 16:30 IST

बॉलीवुड की जानी- मानी अभिनेत्री कृति खरबंदा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कृति खरबंदा की जल्द ही शादी होने वाली है। शादी से पहले उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कृति खरबंदा की शादी मार्च 2024 के दूसरे हफ्ते में होने वाली हैं। एक्ट्रेस पुलकित सम्राट के संग लंबे समय से रिलेशनशिप में थी। अब अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

कहां की रहने वाली हैं कृति खरबंदा

bollywood actress kriti kharbanda education qualification

कृति खरबंदा का जन्म 29 अक्टूबर 1990 में दिल्ली में हुआ था। वह दिल्ली के पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हाई स्कूल करने के बाद कृति खरबंदा का पूरा परिवार बेंगलुरु शिफ्ट हो गया था। वह बचपन से ही अभिनय करना चाहती थी। कृति खरबंदा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की है।

कितनी पढ़ी लिखी हैं एक्ट्रेस कृति खरबंदा

actress kriti kharbanda education qualification

कृति खरबंदा ने स्कूली शिक्षा बाल्डविन गर्ल्स हाई स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल से 12 की पढ़ाई की है। इसके बाद कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने जैन यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई की है। कृति ने ज्वेलरी डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया हुआ है।

यह भी पढ़ें- कृति खरबंदा की ये 5 फिल्में जरूर देखें, मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

कृति खरबंदा ने कैसे की करियर की शुरुआत

हालांकि बचपन से वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना चाहती थी। इसलिए वह कॉलेज में आने के बाद उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। शुरुआत में उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया। फिर तमिल फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। सबसे पहले वह तमिल फिल्म बोनी में नजर आई थी। हालांकि उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्म में काम किया।

यह भी पढ़ें- पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही कर सकते हैं शादी? एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।   

Image Credit-  kriti kharbanda instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।