रातों-रात स्टार बने इन अभिनेताओं को नहीं रास आई इंडस्ट्री, एक्टिंग को कहा अलविदा

 बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने रातों-रात सफलता की ऊंचाइयों को छुआ। लेकिन, जल्द ही करियर की बुलंदियों के बीच इन एक्टर्स ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

bollywood actor intresting story

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सितारे आए जिन्होंने अपनी अदाकारी से रातों-रात सुपरस्टार बन गए। इन स्टार ने अपनी पहली फिल्म से दर्शकों के दिलों को जीत लिया। अपने करियर में इन सेलिब्रिटीज कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। इस आर्टिकल में आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

लव स्टोरी फिल्म से लोगों के दिलों पर किया राज

kumar gaurav unknown facts

बॉलीवुड इंडस्ट्री को छोड़ने की लिस्ट में पहला नाम सुपरस्टार राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव का है। कुमार गौरव ने अपने करियर की शुरुआत 'लव स्टोरी' से की थी। साल 1981 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म 'लव स्टोरी' ने कुमार गौरव को रातों-रात स्टार बना दिया था। गौरव ने अपने करियर में तेरी कसम, लवर्स और रोमांस जैसी फिल्में की। इन फिल्मों को करने के बाद से कुमार गौरव की इमेज एक लवर बॉय के रूप में बनी। उन्होंनेसंजय दत्त के साथ नाम फिल्म में काम किया था। 'नाम' फिल्म के बाद उनकी लगातार कई फिल्में फ्लॉप होती गईं और उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

राहुल खन्ना ने फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Khanna (@mrkhanna)

विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1999 में आने वाली '1947 अर्थ' से की थी। फिल्म '1947 अर्थ' में राहुल खन्ना ने आमिर खान के साथ काम किया था। '1947 अर्थ' फिल्म के लिए राहुल को मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा इस एक्टर ने अयान मुखर्जी के साथ 'वेक अप सिड' और सैफ अली खान की फिल्म 'लव आज कल' में भी काम किया। लेकिन कुछ खास पहचान न मिल पाने के कारण राहुल ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।

रजत बेदी ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा

90 के दशक के अभिनेता रजत बेदी का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। रजत ने अपने करियर की शुरुआत एक विलेन किरदार के रूप में की। इस किरदार ने रजत को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। इस एक्टर ने 'दो हजार एक' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

इसे भी पढ़ें-शाहरुख खान के अलावा इन बॉलीवुड सितारों ने भी कई फ्लॉप फिल्मों के बाद किया था धमाकेदार कमबैक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP