Fri Apr 17, 2026 | Updated 02:13 AM IST
Esha Deol Ahana Deol Bobby Deol relationship,

'पापा का जाना हमें...', बॉबी देओल ने ईशा-अहाना संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा; परिवार में मतभेद को लेकर भी कही बड़ी बात

बॉबी देओल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अहाना और ईशा देओल संग उनके रिश्ते पर खुलकर बात की है। धर्मेंद्र के जाने के बाद क्या उनके परिवार में कोई अनबन है...क्या वो अपनी सौतेली बहनों से बात करते हैं, चलिए आपको बताते हैं कि इन बातों पर बॉबी ने क्या जवाब दिया है।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 16:23 IST

पिछले साल नवंबर में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल और विजेता देओल हैं। हेमा मालिनी से प्यार होने के बाद धर्मेंद्र ने उनसे दूसरी शादी की। इस शादी से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। धर्मेंद्र के परिवार के बीच अनबन की खबरें एक वक्त पर इंडस्ट्री के गलियारों में काफी चर्चा में रही थीं। कहा तो ये भी गया था कि हेमा मालिनी से शादी को लेकर सनी देओल ने काफी नाराजगी जताई थी। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी याद में दो शोकसभाएं रखी गईं। इसके बाद इन अफवाहों को और मजबूत मिली कि धर्मेंद्र के परिवार और बच्चों के बीच सब ठीक नहीं है। हालांकि, हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में परिवार के बीच किसी भी कड़वाहट की खबरों से इंकार किया था। अब बॉबी देओल ने भी एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र के जाने के बाद ईशा और अहाना संग उनके रिश्ते पर बात की है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

धर्मेंद्र के निधन के बाद क्या ईशा और अहाना के करीब आ गए हैं बॉबी देओल?

dharmendra and bobby deol

धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार में अनबन की खबरें आई थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने पिता के जाने का दर्द बयां किया और ये भी बताया कि वो अंदर से बहुत खाली महसूस करते हैं। जब उनसे परिवार में कड़वाहट और ईशा-अहाना संग रिश्ते पर सवाल किए गए, तो उन्होंने कहा, "हम सभी पापा के जाने के दुख से अपनी-अपनी तरह डील करने की कोशिश कर रहे हैं...कई बार ऐसे मुश्किल हालात में ऐसा होता है कि आप एक-दूसरे को गलत समझ लेते हैं, लेकिन असल में उस समय सब अंदर से दुखी होते हैं। ऐसे वक्त पर हर किसी को लगता है कि हम ज्याद दर्द में हैं, लेकिन असल में ऐसे हालातों में परिवार एक-दूसरे के और करीब आ जाता है।"

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर कौन हैं? 19 साल की उम्र में ही-मैन ने की थी शादी, जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

धर्मेंद्र के जाने के बाद बॉबी देओल की जिंदगी में आए हैं ये बदलाव

bobby deol on his relation with esha and ahana
बॉबी देओल ने इस बातचीत में ये भी कहा कि धर्मेंद्र के जाने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार ऐसा लगता है कि काश उन्होंने पापा( धर्मेंद्र) के साथ और वक्त बिताया होता। बॉबी ने ये भी कहा कि अब कहीं न कहीं वो चीजों को अलग ढंग से देखने लगे हैं और उनके अंदर काफी कुछ बदल गया है। बॉबी ने कहा कि अब वो कोशिश करते हैं कि अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सकें। बता दें कि 24 नवंबर, 2025 को धर्मेंद्र का निधन हो गया था।

 


यह भी पढ़ें- 'हमारे परिवार में...', धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी और बॉबी देओल संग खराब रिश्ते पर हेमा मालिनी के तोड़ी चुप्पी; चारों बच्चों की अनबन पर कही ये बात


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।