Ram Kapoor Weight Loss Transformation: टीवी और फिल्म एक्टर अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों एक्टर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वह अपनी एक्टिंग के लिए नहीं, बल्कि अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। एक्टर राम कपूर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके बाद इंटरनेट पर तहलका मच गया है। आखिरी बार स्क्रीन पर राम कपूर को फिल्म 'युधरा' में देखा गया था।
उन्होंने पिछले काफी लंबे वक्त से सोशल मीडिया से ब्रेक लिया हुआ था। अब उन्होंने अपनी तस्वीरों से फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपनी पत्नी गौतमी कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपना घटा हुआ वजन और ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है। उनकी इस उपलब्धि से फैंस बेहद उत्साहित हैं।
यह भी देखें- 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, ओटीटी पर आते ही मचाया तहलका
राम कपूर ने घटाया वजन
View this post on Instagram
Ram Kapoor ने काफी वेट कम कर लिया है। अपनी नई तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हेलो दोस्तों, इंस्टा से थोड़ी देर की एब्सेंस के लिए आपसे माफी चाहता हूं, मैं खुद पर काफी काम कर रहा था।" राम कपूर के इस बदले रूप को देखकर हर कोई रिएक्ट कर रहा है। उनकी इस तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए एक्टर करण वाही ने दिल वाले इमोजी बनाए। एक फैन ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "क्या जबरदस्त बदलाव है, लेकिन मुझे आपका 'बड़े अच्छे लगते हैं' वाला वर्जन ज्यादा पसंद था।"
ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों ने की तारीफ
राम कपूर के इस बदले अवतार को देखकर उनके एक फैन पेज ने कमेंट में लिखा, "बस इतना काफी है! हमारा दिसंबर बन गया, लव यू सर।" वहीं, एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "तमाम उतार-चढ़ावों के बावजूद राम के लिए यह बड़ा परिवर्तन बहुत सुखद है, लेकिन इसका रिजल्ट शानदार है, शुभकामनाएं और इसे जारी रखें।"
पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन
View this post on Instagram
राम कपूर की पत्नी उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन से काफी खुश नजर आईं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों साथ में बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। वहीं, राम कपूर को देखकर एक्टर Taha shah का रिएक्शन भी कमाल का था। राम कपूर के घटे हुए वजन के साथ उन्हें देखकर एक्टर काफी खुश और इंप्रेस नजर आए।
फैंस को याद आए 'गोलू-मोलू' राम
एक तरफ फैंस राम कपूर की इस अचीवमेंट पर काफी खुश हैं, तो दूसरी तरफ कुछ लोग उनके पुराने लुक को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बड़े अच्छे लगते हैं वाला टेडी बियर वाला राम कपूर बहुत याद आएगा।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "लेकिन हमें गोलू मोलू रामजी बहुत पसंद हैं।"
यह भी देखें- अपनी को-स्टार साक्षी तंवर को मिस कर रहे हैं राम कपूर, शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों