'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, ओटीटी पर आते ही मचाया तहलका

Ram Kapoor Yudra: बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने सीरीयल की दुनिया से पॉपुलैरिटी हासिल कर फिल्मी दुनिया में कदम रखा। हालही में बड़े अच्छे लगते हैं फेम राम कपूर की फिल्म युद्धा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। हालांकि फिल्म फ्लॉप निकली।
ram kapoor film yudhra

Yudhra Movie:साल 2024 में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई जिन्होंने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। वहीं कुछ फिल्में आते ही औंधे मुंह गिर गईं। इसमें अक्षय कुमार से लेकर रोहित शेट्टी की फिल्म भी शामिल है। ऐसे में मेकर्स फैंस की पसंद के हिसाब से फिल्म की कहानी और कास्ट को बदलते रहते हैं।

ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि कई बार पॉपुलर सेलेब्स की मूवी भी पिट जाती है। हालही में रिलीज हुई 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर की 'युध्रा' का हाल भी कुछ ऐसा ही हुआ है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ओटीटी पर आते ही उसने धमाका मचा दिया।

युध्रा में नजर आए ये किरदार

साल 2024 में एक्शन से भरपूर फिल्में रिलीज हुई। इसमें से 'युध्रा' भी एक है, जो सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी,राम कपूर और राघव जुयाल मुख्य भूमिका में हैं। वहीं उनके अपोजिट मालविका मोहनन नजर आई है। लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं दिखा पाई।

इसे भी पढ़ें-रिपब्लिक डे से लेकर क्रिसमस तक रहेगा धमाकेदार माहौल, साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी ड्रामा, एक्शन और रोमांस से भरपूर ये फिल्में

फिल्म की कहानी

एक्शन और क्राइम से भरपूर इस फिल्म की कहानी युध्रा (सिद्धार्थ चतुर्वेदी) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आई, जो बचपन से गुस्सैल नेचर का होता है। वह बदले की आग में जल रहा होता है कि बचपन में उसके माता-पिता की हत्या ड्रग्स माफिया द्वारा कर दी गई होती है।

इसके बाद 'युध्रा' की परवरिश उसके पिता के दोस्त करते हैं, जो राजनीति की दुनिया का एक जाना-माना नाम होते हैं। राघव जुयाल ने फिल्म विलेन का किरदार निभाकर महफिल लूटी। वहीं, साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।

बॉक्स ऑफिस पर पिट गई युध्रा

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के साथ ही फिल्म ने धमाल मचा दिया। 'युध्रा' इन दिनों भारत की टॉप 10 मूवी की लिस्ट में ट्रेंड कर रही है। अगर आप एक्शन फिल्म के शौकीन हैं, तो अमेजन प्राइम वीडियो पर जाकर इसे देख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-गैंगस्टर को दिल दे बैठी थीं सलमान की ये हीरोइन, अब जी रही हैं गुमनाम जिंदगी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Instagram


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP