बालों को हेल्दी रखने और इससे जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए न जानें कितने प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। हेयर केयर के लिए सबसे जरूरी है, बालों को धोना। पहले के समय में रीठा जैसी चीजों से बालों को वॉश किया जाता था। धीरे-धीरे मार्केट में शैंपू आ गए और आज बालों के लिए यह एक जरूरी चीज बन गया है।
बालों को शैंपू से वॉश करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। आज भी कई महिलाएं अपने बालों में कंडीशनर नहीं लगाती हैं। क्या आप जानती हैं इसके कारण आपके बालों को कितना नुकसान पहुंचता है। बालों के लिए कंडीशनर बेहद फायदेमंद हेयर केयर प्रोडक्ट है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि क्यों आपको कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए।
कंडीशनर एक मॉइश्चराइजिंग एजेंट हैं, जिसका इस्तेमाल बालों पर किया जाता है। कंडीशनर ऑयल्स, सिलिकॉन, इमोलिएंट्स और कैटेऑनिक सर्फेक्टेंट से बना होता है, यह सोप और डिटर्जेंट का एक साइंटिफिक टर्म है जिसके उपयोग से ऑयली एलिमेंट्स साफ हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:क्या आपके बालों को वाकई होती है हेयर कंडीशनर की जरूरत? जानें एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट्स की मानें तो बालों को वॉश करने के बाद उसमें कंडीशनर का उपयोग जरूर करना चाहिए। ड्राई बालों पर दो बार कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें:बालों का झड़ना रोकना चाहती हैं तो जानें कंडीशनर सही ढंग से लगाने का तरीका
शैंपू करने के बाद अपनी हथेली पर जरूरत अनुसार कंडीशनर लें। अब इसे बालों की लंबाई के हिसाब से लगाएं। दो मिनट के लिए कंडीशनर को बालों में अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें। अब सामान्य तरीके से हेयर वॉश कर लें। इस बात का ध्यान कि आपको बालों को रगड़ना नहीं है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।