herzindagi
cleansing for glow

क्या आप जानती हैं वैम्पायर फेशियल के बारे में जिससे एक ही बार में हट जाती हैं झुर्रियां

अगर आप अलग-अलग तरह के फेशियल ट्राई करती आई हैं तो क्या कभी आपने वैम्पायर फेशियल के बारे में सुना है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-06-20, 17:04 IST

हमारा शरीर बेहद खास होता है और ये तरह-तरह की चीजें करता है जो देखने में तो आम लगती हैं, लेकिन होती बड़ी जटिल हैं। उदाहरण के तौर पर हमारा शरीर खुद को रिपेयर कर सकता है। हीलिंग प्रोसेस देखने में बहुत आसान लगता होगा, लेकिन इसके लिए शरीर के अंदर कई सारी प्रतिक्रियाएं होती हैं। शरीर की इन्हीं खूबियों को ध्यान में रखते हुए कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स डिजाइन किए जाते हैं जो हमारी स्किन को यंग बना सकते हैं और एजिंग प्रोसेस को रिवर्स कर सकते हैं।

ऐसे ही एक प्रोसेस में से एक है वैम्पायर फेशियल। ये फेशियल कुछ अलग तरह से डिजाइन किया गया है जिसमें हमारे शरीर के प्लाज्मा और खून का इस्तेमाल कर ब्यूटी ट्रीटमेंट किया जा सकता है।

अगर आपको ये थोड़ा अजीब लग रहा है तो चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में।

क्या है वैम्पायर फेशियल (Platelet Rich Plasma- PRP)?

वैम्पायर फेशियल एक ऐसा ब्यूटी ट्रीटमेंट है जिसमें हमारे शरीर के ही प्लेटलेट्स का इस्तेमाल कर प्लाज्मा निकाला जाता है और उससे चेहरे, गले, पेट या शरीर के अन्य हिस्सों में ट्रीटमेंट किया जाता है। इसके लिए आमतौर पर बाहों से ब्लड निकाला जाता है और फिर एक प्रोसेस से प्लाज्मा को अलग किया जाता है।

इसके बाद न्यूट्रिएंट्स से भरपूर प्लाज्मा को ट्रीटमेंट एरिया में इंजेक्ट किया जाता है।

कुछ समय पहले जब किम कार्दशियन की वैम्पायर फेशियल वाली तस्वीर लीक हुई थी तो इस फेशियल की डिमांड बहुत बढ़ गई थी।

facial

इसे जरूर पढ़ें- फेशियल कराने के फायदे: महीने में एक बार फेशियल जरूर कराएं, मनचाहा ग्‍लो पाएं

क्या से सिर्फ चेहरे के लिए होता है?

इसका जवाब है नहीं, एस्थेटिक फिजिशियन, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सरू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उनके अनुसार ये फेशियल किसी भी जगह किया जा सकता है। अगर किसी को एक्ने और स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो तब तो ये और भी ज्यादा असरदार साबित होता है। ये पुराने दाग भी बहुत अच्छे से निकाल देता है।

View this post on Instagram

A post shared by DR SARU SINGH | SKIN DOCTOR (@dr.sarusingh)

क्या होते हैं इसके फायदे?

डॉक्टर सरू सिंह ने प्लेटलेट रिच प्लाज्मा के फायदे भी बताए हैं। उनके अनुसार ये फेशियल इन चीज़ों के लिए फायदेमंद होता है-

  • स्किन टेक्सचर को बेहतर करता है।
  • इन्फ्लेमेशन को कम करता है।
  • टिशू को रिपेयर करता है।
  • नए स्किन सेल्स को बढ़ाता है।
  • कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है।
  • ये स्किन को टाइट और फर्म बनाता है।
  • ये डार्क सर्कल्स की समस्या को लाइट करता है।

किस तरह से किया जाता है ये फेशियल?

वैम्पायर फेशियल या फिर पीआरपी को करने का प्रोसेस थोड़ा अलग है। इसे करने के लिए ये चीज़ें फॉलो की जाती हैं।

  • सबसे पहले जिस एरिया का ट्रीटमेंट करना है वहां नम्बिंग क्रीम लगाई जाती है। ताकि स्किन सुन्न हो सके और इंजेक्शन का असर ज्यादा न हो।
  • इसके बाद बांह से थोड़ा सा ब्लड निकाला जाता है।
  • इसके बाद ब्लड को सेंट्रीफ्यूज मशीन में 5 मिनट के लिए घुमाया जाता है ताकि ब्लड के कंपोनेंट्स अलग हो सकें।
  • इसके बाद न्यूट्रिएंट रिच प्लाज्मा को डायरेक्टली या फिर माइक्रो नीडिल के जरिए ट्रीटमेंट एरिया में डाला जाता है।

face pack for glow facial

इसे जरूर पढ़ें- अपनी स्किन टोन के हिसाब से ट्राई करें यह डिफरेंट फेशियल

किन चीज़ों के लिए करवाया जा सकता है ये फेशियल?

इस फेशियल को अगर करवाना चाहते हैं तो ये हेयर लॉस, स्कार ट्रीटमेंट, स्किन एंटी-एजिंग आदि के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। रिंकल्स को हटाने के लिए भी ये फेशियल काफी बेहतर होता है।

कुछ बातें जो आपको जान लेनी चाहिए-

अगर आप वैम्पायर फेशियल करवाने के बारे में सोच रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान हमेशा रखें।

  • ये जितना दिखता है उससे कम दर्दभरा होता है।
  • ये नॉन-सर्जिकल प्रोसेस है जिससे झुर्रियां हटाई जा सकती है।
  • ये असरदार भी है और इसमें आपके शरीर का ही खून इस्तेमाल होता है।
  • ये सभी उम्र के लोगों और स्किन टाइप्स को सूट कर सकता है।
  • पर कई लोगों को इससे साइड इफेक्ट्स भी होते हैं और उनकी स्किन में स्वेलिंग देखी गई है।
  • कुछ डर्मेटोलॉजिस्ट्स व्यक्ति विशेष की स्किन और हेल्थ कंडीशन को ध्यान में रखते हुए इसे करवाने की सलाह नहीं देते।

ऐसे में आप पहले अपने डॉक्टर से बात करें और फिर ही इस तरह का फेशियल करवाएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।