स्ट्रेच मार्क्स की समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए बहुत कॉमन होती है और कई लोगों के साथ तो ये इतनी ज्यादा होती है कि उनके लोअर बैक, जांघें, हिप्स, ब्रेस्ट, आर्म्स और शरीर के कई हिस्सों में ये होने लगते हैं। अगर आपने बहुत ज्यादा वेट गेन किया है या लूज किया है तो स्ट्रेच मार्क्स पड़ ही जाते हैं। साफ तौर पर कहा जाए तो स्ट्रेच मार्क्स हमेशा कॉस्मेटोलॉजी ट्रीटमेंट्स से कम होते हैं, लेकिन इसमें मददगार कुछ ऑप्शन हो सकते हैं।
हमने INATUR की फाउंडर, अरोमा थेरेपिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट मिस पूजा नागदेव से बात की। उनसे ये पूछने की कोशिश की गई कि आखिर स्ट्रेच मार्क्स को कैसे हटाया जा सकता है। पूजा जी के अनुसार इन्हें कम तो किया जा सकता है, लेकिन आप किसी तरह के जादू की उम्मीद ना करें। वो इसलिए क्योंकि ये स्किन पर कई बार परमानेंट मार्क्स पैदा कर देते हैं। जो भी नुस्खे या तरीके बताए जाते हैं वो कुछ हद तक मदद कर सकते हैं, लेकिन इनसे बहुत ज्यादा फर्क तभी पड़ेगा जब आप वजन कम करेंगे और कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स लेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में स्किन ब्राइटनिंग के लिए अपनाएं ये स्टेप्स, एक्सपर्ट से जानें टिप्स
मार्केट में ऐसे कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स होते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स की समस्या में आपकी मदद कर सकते हैं। आपको अपनी स्किन के हिसाब से इसे चुनना चाहिए, लेकिन अगर बात करें कि हर स्किन के लिए किस तरह का इंग्रीडिएंट अच्छा साबित हो सकता है तो वो ये होंगे-
स्ट्रेच मार्क्स तब होते हैं जब आपकी स्किन पर स्ट्रेन पड़ता है और वो फैलती है। जब भी आप बहुत तेज़ी से वजन बढ़ाएंगे या घटाएंगे तब स्ट्रेच मार्क्स होंगे। प्रेगनेंसी में, किसी हार्मोनल समस्या के कारण, जरूरत से ज्यादा ड्राई स्किन होने के कारण स्ट्रेच मार्क्स हो सकते हैं। अगर आपको नॉर्मली स्ट्रेच मार्क्स को दूर करना है तो एक टिप हमेशा याद रखनी होगी।
स्ट्रेच मार्क्स अगर प्रेग्नेंसी की वजह से या हेवी वेट गेन की वजह से नहीं हो रहे हैं तो इसका कारण ये भी हो सकता है कि आपकी स्किन ड्राई और डिहाइड्रेटेड हो। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो उसके लिए आप ऑयलिंग ऑप्शन चुन सकते हैं। यही ऑप्शन आपकी स्किन से ड्राइनेस की वजह से आए टेम्परेरी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करेंगे।
इके अलावा, ग्रेपफ्रूट ऑयल आदि भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन वो तभी अगर वो आपकी स्किन को सूट करते हों। ऑयल मसाज और सही एक्सरसाइज आपके स्ट्रेच मार्क्स को काफी जल्दी दूर कर सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- इन 5 कारणों से 25 के बाद भी होते हैं एक्ने, जानें टिप्स
अगर आपको स्ट्रेच मार्क्स की समस्या काफी ज्यादा हो रही है तो आप उसके लिए रैस्पबेरी सीड ऑयल से भरपूर नेचुरल सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इसी के साथ, स्ट्रेच मार्क्स के लिए खास क्रीम भी उपयोग करें। आप डॉक्टर की सलाह पर भी क्रीम चुन सकते हैं और साथ ही साथ आप खुद से भी ऐसी क्रीम चुन सकते हैं जिनमें विटामिन-ई, कोलेजन जैसे इंग्रीडिएंट्स हों।
अगर आप स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए क्रीम लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये स्टेप्स जरूर फॉलो करें-
स्ट्रेच मार्क्स होने में ज्यादा समय नहीं लगता है, लेकिन इसके कम होने में काफी समय लग सकता है। अगर आपको लगता है कि आपके स्ट्रेच मार्क्स परमानेंट हो चुके हैं तो किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।